{"_id":"3a05b68d6bc860f32acecd1cd34641a0","slug":"-544420","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI, HDFC बैंक का लोन हुआ महंगा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
SBI, HDFC बैंक का लोन हुआ महंगा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Nov 2013 03:51 PM IST
विज्ञापन
निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने अपने कर्ज की आधार दर (बेस रेट) को 0.20 फीसदी बढ़ाकर 10 फीसदी कर दिया है। यह बढ़ोतरी 2 नवंबर से ही लागू कर दी है।
इसके फलस्वरूप ग्राहकों की मासिक किस्त (ईएमआई) में बढ़ोतरी हो जाएगी। रिजर्व बैंक की ओर से 29 नवंबर को ऋण एवं मौद्रिक नीति में ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद एचडीएफसी बैंक देश का पहला बैंक है, जिसने कर्ज पर ब्याज दर बढ़ाई है। एचडीएफसी बैंक ने अपनी बेंचमार्क प्राइम लेंडिग रेट (बीपीएलआर) को भी बढ़ाकर 18.5 फीसदी कर दिया है।
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कर्ज की आधार दर में 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
वीजा बांड निरस्त करने का स्वागत
भारतीय उद्योग जगत ने ब्रिटेन द्वारा अपनी 3,000 पाउंड वीजा बांड योजना को निरस्त किए जाने का स्वागत किया है। फिक्की ने कहा है कि ब्रिटेन में निवेश की इच्छा रखने वाली भारतीय कंपनियों के लिए यह एक अच्छा कदम है। सीआईआई के मुताबिक इससे ब्रिटेन की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों और उनके परिवारों को सहूलियत होगी साथ ही यह कदम ब्रिटेन के पर्यटन उद्योग के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।
डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे मजबूत
मुंबई। रुपये में दो सत्रों से जारी गिरावट को ब्रेक लगाकर रुपया 12 पैसे की मजबूती के साथ 61.62 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। बाजार में डॉलर की अच्छी उपलब्धता के चलते रुपये को मजबूती मिली। कारोबार के दौरान 61.96 रुपये के निचले और 61.61 रुपये पके ऊपरी स्तर के बीच घूमता हुआ रुपया 61.62 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर रहा।