फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   you can orer robot collect fruits form trees

आप आर्डर कीजिए..अब पेड़ों से खुद ही फल तोड़ लाएंगे रोबोट

Fri, 28 Sep 2012 11:48 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 28 Sep 2012 11:48 AM IST
विज्ञापन
you can orer robot collect fruits form trees
अगर आपका फल खाने का मन है तो जरूरत नहीं कि बाग में जाकर फल तोड़ने ही
विज्ञापन
पड़ें। आपको बस आर्डर करने की देर है, स्वचालित रोबोट आपके लिए पेड़ से फल तोड़ लाएंगे। फैक्ट्रियों, घरों में इस्तेमाल होने वाले रोबोट के बाद अब जल्द ही ऐसे रोबोट तैयार किए जा रहे हैं जो खुद ही पेड़ों से फलों को तोड़ेंगे और उनका भंडारण भी करेंगे। वेनेजुएला के इंजीनियर इस तरह के रोबोट को विकसित करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल इसके प्रोटोटाइप संस्करण पर काम किया जा रहा है। इस परियोजना को ब्रैंडरसन आर्शिया का नाम दिया गया है।

परियोजना के इंजीनियर प्रैंसा लैटिना ने जानकारी देते हुए कहा कि, इस रोबोट में मैकेनिकल ऑर्म और विजन सिस्टम लगा होगा, जिससे ये पेड़ पर लगे फल की सही स्थिति पता कर सकेगा। फलों के पकने पर ये फल को सावधानी से तोड़ेगा, उसे कंटेनर में रखेगा। एक बार में एक रोबोट चार किलो फलों को जमा कर सही स्थान पर ले जाएगा।

आर्शिया के मुताबिक ये विचार डेढ़ साल पहले विज्ञान व तकनीकी मंत्रालय के सामने प्रस्तुत किया गया था। जिसके बाद रोबोट कीव्यवहारिक उपयोगिता को देखते हुए इस परियोजना को मंजूरी दी गई। हाल में इससे किए प्रयोग सफल रहे हैं और इसमें लगाई गई सभी तकनीक सही से काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed