फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   yeti live in Siberia forest

तो साइबेरिया के बर्फीले जंगलों में छिपे हुए हैं हिम मानव...

Thu, 27 Sep 2012 12:36 PM IST
मास्को/एजेंसी
मास्को/एजेंसी Updated Thu, 27 Sep 2012 12:36 PM IST
विज्ञापन
yeti live in Siberia forest
लंबे समय से रहस्मय पहेली बना येति (हिममानव) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार रूस के साइबेरिया में येति को देखे जाने की खबर सामने आई है।
विज्ञापन

साइबेरिया के केमेरोव क्षेत्र में बीते कुछ हफ्तों में येति के तीन बार दिखने के मामले दर्ज किए गए हैं। साइबेरियन टाइम्स ने स्थानीय सरकारी अधिकारी सरगेई अद्ल्याकोव के हवाले से बताया कि शॉरस्की नेशनल पार्क के एक इंस्पेक्टर को येति की झलक देखने को मिली। अधिकारी के मुताबिक वो प्राणी भालू जैसा नहीं था, उसने झाड़ियों की कुछ शाखाएं तोड़ी और पलक झपकते ही गायब हो गया।

इससे पहले अगस्त माह में भी एक मछुआरे ने येति देखने का दावा किया। वीताले वर्शीनिन ने अन्य अखबार को जानकारी दी कि उसने नदी किनारे दो विशालकाय प्राणियों को पानी पीते देखा। वर्शीनिन के मुताबिक जब उन दोनों ने मुझे देखा तो वह सीधे खड़े हुए और जंगल की तरफ चले गए। मछुआरे के मुताबिक उन प्राणियों के शरीर पर काफी बाल थे और वह इंसानों की तरह चल रहे थे।
विज्ञापन


केमेरोव के कुजबास इलाके में भी कुछ अधिकारियों ने येति को देखने का दावा किया है। अधिकारियों के मुताबिक नदी से गुजरते समय उन्हें इंसानों की तरह दिखने वाले जानवर दिखाई दिए। अधिकारियों के मुताबिक जब उनकी तरफ हाथ हिलाकर इशारा किया गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और जंगलों में गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस के मशहूर येति विशेषज्ञ ईगोर बुर्तसेव के मुताबिक बीते वर्ष आयोजित हुए येति सम्मेलन और खोज अभियान के दौरान भी अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को येति की मौजूदगी के नूमने मिले थे। इनमें येति के बाल भी शामिल थे। जिनकी डीएनए रिपोर्ट फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। ईगोर बुर्तसेव का कहना है कि येति आधुनिक मानव और निएंडरथल मानव के बीच की टूटी कड़ी हैं। हालांकि कई वैज्ञानिक येति के अस्तित्व को महज एक कल्पना मानते हैं। बुर्तसेव इससे पहले भी केमोरोवो क्षेत्र में 30 से अधिक हिममानव मौजूद होने का दावा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed