{"_id":"2fe3560ebcc8edab08702076a4d5a728","slug":"xinjiang-statue-s-breasts-discolored-from-touching-by-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने इतना छुआ कि उतर गया उसके स्तनों का रंग","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
लोगों ने इतना छुआ कि उतर गया उसके स्तनों का रंग
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
समय के साथ हर चीज का रंग फीका पड़ जाता है लेकिन यहां मामला कुछ और है। जहां एक ओर उसके पूरे शरीर का रंग आज भी गहरा और चमकदार है वहीं उसके स्तनों का रंग दिन पर दिन फीका पड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
ईचाइना सिटीज के अनुसार, इससे पहले कि आप कुछ और सोचें हम आपको बता दें कि ये कहानी किसी महिला की नहीं बल्कि एक मूर्ति की है। झिनजियांग प्रांत में प्रिंसेज आयरन फैन की मूरत को वहां आने वाले पर्यटकों ने इतना छूआ है कि उसका रंग ही उड़ गया है।
विज्ञापन
बच्चों के बीच बेहद चर्चित कहानी जर्नी टू द वेस्ट की पात्र इस प्रिंसेज की मूर्ति को पिछले साल ही ठीक कराया गया था लेकिन पर्यटकों की वजह से इसे दोबारा ठीक कराए जाने और रंगे जाने की जरूरत महसूस होने लगी है।
विज्ञापन
दिलचस्प बात ये है कि यहां आने वाले ज्यादातर पर्यटकों में प्रिसेंज के स्तन के साथ फोटो खिंचवाने का जुनून सा होता है। जिसके चलते पूरी मूर्ति तो ठीक है लेकिन उसके स्तनों का रंग उड़ गया है।