{"_id":"d07524b2-da6a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"world-s-ugliest-dog-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके सिर सजेगा 'बदसूरती का खिताब'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
किसके सिर सजेगा 'बदसूरती का खिताब'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 21 Jun 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
सुंदरता की परख के लिए दुनिया में बड़ी बड़ी प्रतियोगिताएं होती हैं लेकिन केलीफोर्निया की इस खास प्रतियोगिता के बारे में आपका क्या ख्याल है जो बदसूरती की परख करके ताज पहनाती है।
विज्ञापन
जी हां कैलीफोर्निया में आज दुनिया के सबसे बदसूरत कुत्ते के ताज के लिए प्रतियोगिता हो रही है। ये प्रतियोगिता हर साल 21 जून को कैलीफोर्निया में आयोजित होती है।
विज्ञापन
इस आयोजन में भाग लेने के लिए दुनिया भर के बदसूरत कुत्ते यहां जमा है। बदसूरत होने के बावजूद ये कुत्ते इस प्रतियोगिता द्वारा में एक विशिष्ट दर्जा और सम्मान प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विजयी रहे बदसूरत कुत्ते को ईनाम के तौर पर एक ट्रॉफी और 1,500 डॉलर की ईनामी राशि मिलेगी।
इतना ही नहीं प्रतियोगिता के अगले दिन विजेता कुत्ते और उसके मालिक को शानदार होटल में डिनर कराया जाएगा और एक प्रोफेशनल फोटो सेशन भी होगा।
आयोजक मंडल ने बताया कि इस बार 25 से 30 कुत्ते इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इनमें चिहुआहुआ, चाइनीज क्रेस्टेड, बॉक्सर, टेरियार, पूडल और पेरुवियन प्रजाति के प्रतियोगी शामिल हैं।
पिछले साल इस प्रतियोगिता में चाइनीज क्रेस्टर ब्रीड का कुत्ता 'मुगली' विजेता बना था। आठ साल का ये कुत्ता ब्रिटेन के रेस्क्यू डॉग बेड़े में शामिल था और इसे ब्रिटेन के सबसे बदसूरत कुत्ते का खिताब पा चुका है।