फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   world's biggest family

यहां एक संभालनी मुश्किल है, इनकी हैं 39 बीवियां

Mon, 13 Jan 2014 04:28 PM IST
Updated Mon, 13 Jan 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
world's biggest family

आपने अक्सर शादीशुदा लोगों को ये कहते सुना होगा कि बीवी के नखरे उठाना और उन्हें संभालना किसी चुनौती से कम नहीं।

विज्ञापन


भले ही ये बात मजाक में कही जाती हो लेकिन कही तो जाती है ही, ऐसे में इस शख्स की कहानी आपको वाकई हैरान कर देगी, जिसकी एक या दो नहीं, बल्कि 39 बीवियां हैं।

इस लड़की की कटी नाक के पीछे है एक गहरा राज

हैरान रह गए न? हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया की, जिनकी 39 बीवियां हैं। मिजोरम के बक्तवांग गांव में जिओना छाना का परिवार दुनिया का सबसे बड़ा परिवार है।

विज्ञापन

गांव जितना बड़ा है ये परिवार

world's biggest family
सदस्यों की गिनती इतनी कि इतने में तो एक पूरा गांव भी बसाया जा सकता है। उनकी 39 बीवियां हैं और इन 39 बीवियों से 94 बच्चे। जिनमें से 14 की शादी हो चुकी है और उनके 33 प्रपौत्र और प्रपौत्रियां हैं। ये पूरा परिवार 100 कमरों के घर में रहता है।

क्या आप इन 5 बातों के बारे में जानते हैं, जो मौत के बाद होती हैं...?

चार मंजिला घर में रहने वाले इस परिवार की सबसे बड़ी खूबी ये है कि यहां 39 बीवी होने के बावजूद कभी झगड़ा नहीं होता। छाना इस परिवार को ईश्वर का वरदान मानते हैं। उनका कहना है कि उन्हें लगता है कि वो ईश्वर के दुलारे हैं, तभी तो उन्होंने उनकी देखरेख के लिए इतने लोगों को साथ दिया है।

क्या है खाने-पीने का हिसाब?

world's biggest family

इस घर में एक दिन में 30 मुर्गों, 132 किलो आलू और 220 किलो चावल की खपत है। 39 बीवियों के बीच सामंजस्य की कमी नहीं है। वो अपनी पारी के आधार पर छाना के साथ सोती हैं।

हैरतअंगेज, कहीं ये हाथ भगवान का तो नहीं...!

क्रेजी न्‍यूज के अनुसार, ये जरूर है कि सबसे छोटी बीवी उसका कमरा छाना के कमरे के सबसे करीब है। छाना बहु-विवाह समाज के प्रमुख भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed