{"_id":"073aac70-a9aa-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"world-oldest-man-kimura-celebrate-his-116th-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे खुशकिस्मत आदमी, मनाया 116वां जन्मदिन","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सबसे खुशकिस्मत आदमी, मनाया 116वां जन्मदिन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Sat, 20 Apr 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति ने लाखों लोगों की दुआओं और शुभकामनाओँ के बीच अपना 116वां जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
जापान के जिरोएमन किमूरा ने बिस्तर पर ही सही लेकिन बड़े ही अच्छे मूड में अपना 116वां जन्मदिन मनाया। किमूरा को दिसंबर में ही दुनिया का सबसे उम्रदराज व्यक्ति घोषित किया गया है।
जन्मदिन की शुभकामनाओं में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे का वीडियो मैसेज भी था।
किमूरा ने अपना जन्मदिन के मौके पर दिन में स्वादिष्ट खाना खाया। खाने में चावल, पंपकिन और स्वीट पटेटो शामिल थे जिसे किमूरा की पौत्रवधु ने अपने हाथों से तैयार किया था।
विज्ञापन
किमूरा के परिवार में चार बेटों के अलावा चौदह पोते-पोतिया, 25 पड़पोते-पोतियां और 13 पड़पड़पोते-पोतियां हैं।
किमूरा रिटायरमैंट से पहले कूरियर मैन थे। 65 साल में रिटायर होने के बाद उन्होंने 90 साल की उम्र तक खेतीबाड़ी की।
डेली मेल के अनुसार किमूरा जापानी शहर क्योटेंगो में रहते हैं। 95,000 की आबादी वाले इस शहर में 100 साल से ज्याद उम्र के 95 लोग हैं। यानी कि किमूरा के रिकार्ड को तोड़ने वाले कई लोग इस शहर से हो सकते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि किमूरा विश्व में उन 12 खुशनसीब लोगों में शामिल हैं जो 1900 से पहले पैदा हुए थे।
विश्व की सबसे उम्रदराज महिला 115 साल की मिसाओ ओकावा है। अजीब बात ये है कि ओकावा भी जापान की हैं।