{"_id":"ad10cce6-3ab6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"workers-battle-hours-rescue-chinese-farmer-stuck-mud-silt-pit-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे तक चली जंग, आखिर जीत गई जिंदगी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
चार घंटे तक चली जंग, आखिर जीत गई जिंदगी
बीजिंग।
Updated Fri, 30 Nov 2012 11:55 AM IST
विज्ञापन
कहते हैं कि मारने वाले से बचाने वाला ज्यादा बड़ा होता है। कुछ ऐसा ही चीन के गुवांगडांग प्रांत में रहने वाले किसान हुआंग के साथ हुआ। ये किसान कुंआ खोदते समय ढेरो टन मिट्टी के टीले के नीचे फंस गया और चार घंटे तक मौत से लड़ता रहा। आखिरकार बचावकर्मियों की मेहनत रंग लाई और किसान को बचा लिया गया।
विज्ञापन
हुआंग नाम का किसान केले के प्लांट में पानी के लिए कुंआ खोद रहा था। हुआंग काफी मीटर नीचे तक खुदाई कर चुका था कि अचानक कुएं की मिट्टी उस पर ढह गई। किसान संकरे कुंए में मिट्टी के नीचे दब गया। खतरनाक बात ये थी कि कुंए में पानी का लेब ऊपर आ गया और किसान कीचड़ के साथ नीचे की और दब रहा था।
विज्ञापन
डेली मेल में छपी खबर के अनुसार 57 साल के हुआंग ने अपने आपको बचाने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन नाकाम रहा। उसने अपने आस पास के लोगों को मदद के लिए गुहार लगाई तो लोग भागे आए। दमकलकर्मियों को फोन भी किया गया लेकिन वो एक घंटे बाद आए। तुरत फुरत बचाव कार्य शुरू हुआ और तीन घंटे बाद हुआंग को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
बचाव दल का कहना है कि मिट्टी चिकनी होने के कारण गीली होते ही ठोस हो गई थी और इस कारण हुआंग को निकालने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हुआंग का कहना है कि कुछ और देर होती तो मैं सांस न लेने के कारण मर जाता। उन्होंने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया जिनके कारण वो नया जीवन पा सका।