फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   women who smoked wearing oxygen mask burnt her face

पी रही थी सिगरेट, जल गया पूरा चेहरा!

Sat, 19 Apr 2014 11:17 AM IST
Updated Sat, 19 Apr 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
women who smoked wearing oxygen mask burnt her face

सिगरेट पीने वाले लोगों को अक्सर इसे पीने की तलब लगती है। फिर वो अपना काम छोड़ कर पहले सिगरेट ही पीते हैं।

विज्ञापन


इस बूढ़ी महिला को भी सिगरेट पीने की आदत थी। लेकिन एक एक्सिडेंट क बाद उसकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

वहां उसकी हालत इतनी गंभीर बनी हुई थी कि उसे ऑक्सिजन मास्क तक डॉक्टरों को लगाना पड़ा।  

सिगरेट पीने का था मन

women who smoked wearing oxygen mask burnt her face

77 साल की मागर्रेट वुडवर्ड ब्रिटेन के नार्थ यॉर्कशायर की रहने वाली हैं। दुर्घटना के बाद जब उसे मास्क लगा, तब ही उसे सिगरेट पीने की तेज इच्छा हो रही थी।

वो एक चेन स्मोकर थी और किसी भी हालत में सिगरेट पीए बगैर नहीं रह सकती थी।

डॉक्टरों के मना करने के बावजूद उसने चोरी-छिपे सिगरेट पीने की कोशिश की। लेकिन उसकी ये कोशिश भी अनोखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये क्या कर डाला?

women who smoked wearing oxygen mask burnt her face

इस महिला को सांस लेना भी जरूरी था और सिगरेट पीना भी। तो उसने ऑक्सिजन मास्क पहने-पहने ही सिगरेट पीने शुरू कर दिया।

अस्पताल में वो जितने दिन रही उसने ये काम जारी रखा। लेकिन एक दिन अचानक ही मास्क लगे रहने के बावजूद सिगरेट पीने की वजह से सिगरेट की एक जलती कश मास्क में जा गिरी और देखते ही देखते उसके मुंह में आग लग गई।

आग एक ही बार में इतनी तेज फैल गई कि उसके पूरे मुंह को जला कर रख दिया।

विज्ञापन

हुआ वही जिसका था डर

women who smoked wearing oxygen mask burnt her face

मुंह जलने के वक्त ही उसने जल्दी से लोगों की मदद मांगी और ऑक्सिजन टैंक बंद करने की कोशिश की।

लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाई। जब तक उसकी आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचते तब तक महिला की जान जा चुकी थी।

उसका चेहरा बुरी तरह से जला हुआ पाया गया और मास्क के अंदर सिगरेट का धुंआ देख लोग सब समझ गए।

करिश्मा! ये आम इंसान नहीं, बल्कि असली स्पाइडर मैन है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed