फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   women who pets a pair of crocodiles

बाप रे! दस सालों से दो मगरमच्छों के साथ रहती थी ये महिला

Sat, 26 Apr 2014 12:01 PM IST
Updated Sat, 26 Apr 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
women who pets a pair of crocodiles

आप इसे शौक कहें या फिर पागलपन, लेकिन एक महिला पर मगरमच्छ के नन्हें अंडों ने ऐसा जादू किया कि वो उन्हें छोड़े बगैर रह ही नहीं पाई और ले बैठी एक अजब फैसला।

विज्ञापन


उसने दोनों अंडों को अपने घर में ही पनाह दी। एक वक्त ऐसा भी आ गया जब वो दोनों अंडे फूट गए और उसमें से मगरमच्छ बाहर निकल आए।

लेकिन फिर भी ये महिला इतने भयानक जानवर से डरने के बजाय उनको पालने लगी।

नहीं लगता था डर

women who pets a pair of crocodiles

वो महिला इन दोनों अंडों को दस साल पहले लेकर आई थी। इस महिला ने उन्हें अपने घर में ही पाला। वो उनको गुपचुप तरीके से रखती थी।

ये दोनों मगरमच्छ दस सालों में सात फुट के हो गए हैं। इस महिला ने दोनों मगरमच्छों के लिए घर के पीछे खाली जगह पर रहने की जगह बनवा रखी थी।

उसने इस तरीके दो जानलेवा जानवरों को अपने घर में रखा हुआ है, इसकी जानकारी उसने कभी भी पुलिस को नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला पड़ोसी को

women who pets a pair of crocodiles
एक दिन जब महिला के पड़ोस में रहने वाले दंपति अपने गार्डेन में घूम रह थे, तभी उन्हें अपने फेन्स से कुछ आवाज सुनाई दी।

जब उन्होंने ये जानने की कोशिश कि आखिर ये आवाज कहां से आ रही है, तो वो एक नजर महिला के गार्डेन में देखकर बुरी तरह से डर गए।

दरअसल, दोनों मगरमच्छ अपनी पूंछ को फेंस पर मार रहे थे। दो मगरमच्छों देखने के बाद उन्होंने फौरन पुलिस को बुलाया।
पुलिस ने दोनों जीवों को वहां से निकाल लिया है।

पुलिस का कहना है कि महिला ने मगरमच्छों को ठीक से खिलाया-पिलाया है। लेकिन फिर भी उस पर गलत तरह से इन्हें पालने के जुर्म में गिरफ्तार किया जाएगा।

टीचर की दरिंदगीः 90 बच्चों का किया यौन शोषण


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed