फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   women suffers from psedocisis

बनने वाला था पांच बच्चों का पिता, मिला बड़ा झटका

Wed, 26 Mar 2014 12:48 PM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
women suffers from psedocisis

मां-बाप बनने की खुशी को इस दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक माना जाता है। बच्चा पैदा होने के बाद लोग खुशियां मनाते हैं और भगवान का शुक्रिया करते हैं।

विज्ञापन


हर होने वाले मां-बाप की तरह ये लव पार्टनर भी अपनी आने वाली संतानों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

पॉल सर्वट की गर्लफ्रेंड का पेट जब जरूरत से ज्यादा फूलने लगा तब दोनों को लगा कि अब वे माता-पिता बनने वाले हैं।

प्रेगनेंसी के पूरे लक्षण

women suffers from psedocisis

पॉल को अपने पिता बनने का तब और यकीन हो गया जब उसे पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड को पेट में दर्द, उल्टियां, बच्चों के पेट में चलने की हलचल और वक्षों से दूध निकलने जैसे कई लक्षण दिखने लगे।

गर्लफ्रेंड का पेट स्वा‌भविक रूप से ज्यादा बढ़ने के कारण पॉल को लगा कि उनके एक, दो नहीं बल्कि पांच बच्चे एक साथ पैदा होंगे।

लेकिन एक घटना ने दोनों के मां-बाप बनने के सपने को तोड़कर रख दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निकली बीमारी, चल रहा है इलाज

women suffers from psedocisis
जब पॉल ने इस बारे में अपनी दोस्त जीनीव को बताया तो उसे कुछ गड़बड़ लगा। जीनीव को भी एक साथ तीन बच्चों हुए थे। जीनीव ने पॉल को खुद से कुछ भी न सोचकर डॉक्टरी सलाह लेने को कही।

पॉल ने अपनी दोस्त की बात मानी और डॉक्टर के पास लेकर गया। पर डॉक्टर के पास जाने पर पॉल को पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड को स्यूडोसाइसिस नाम की बीमारी है।

इस बीमारी में महिलाओं में अक्सर मां बनने जैसे लक्षण आ जाते हैं, लेकिन असली प्रेगनेंसी नहीं होती। अभी पॉल की गर्लफ्रेंड की
का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed