फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   women got new eyelashes and eye brows transplanted from hair

ये क्या? सिर के बालों से उगा डाला मुंह पर जंगल

Fri, 07 Mar 2014 07:51 AM IST
Updated Fri, 07 Mar 2014 07:51 AM IST
विज्ञापन
women got new eyelashes and eye brows  transplanted from hair
36 साल की एलिजाबेथ कुक की आई ब्रो और पलकों पर प्राकृतिक रुप से कम बाल थे। इसलिए कुक हमेशा अपने आंखों पर नकली आई ब्रो और बड़े पलकों को लगवाकर कहीं भी आती जाती थी।  
विज्ञापन


सालों तक ऐसा करने पर उसकी आंखों की बची कुची असली पलकें और आई ब्रो भी खत्म हो गए।

अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कुक को एक अनोखा तरीका सूझा।

सिर के बालों से पलकें और भौंए बनाने की सोची

women got new eyelashes and eye brows  transplanted from hair

अपने महीन भौंए और पलकों से परेशान होकर कुक ने डॉक्टरी सलाह ली। डॉक्टरों की सलाह से कुक ने सिर के कुछ बालों से आई ब्रो और पलकें ट्रांसप्लांट कराने की सोच ली।

डॉक्टरों ने कुक के सिर के पीछे के बालों में से 400 बाल निकाल कर उसे सही आकार देकर कुक के आई ब्रो और पलकों पर ट्रांसप्लांट कर दिया।

इस ऑपरेशन के लिए कुक ने मेंनचेस्टर के जाने माने सर्जन को आठ हजार पाउंड दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर हफ्ते करना पड़ता है ट्रिम

women got new eyelashes and eye brows  transplanted from hair
क्योंकि कुक के ट्रांसप्लांट किए गए बाल सिर के हैं इसलिए वो बालों की तफ्तार से ही बढ़ते हैं। कुक को इस बात का ध्यान देना होता है कि वो अपनी नए भौंए और पलकों को समय समय पर ट्रिम कराती रहे।

ऑपरेशन कराने के बाद कुक के चेहरे पर उनके बाल नकली तो लग रहें हैं लेकिन वो इससे बेहद खुश हैं।

वो कहती हैं कि सर्जरी के बाद उन्हें मोटे आई ब्रो और पलकें बहुत अच्छी लग रही हैं और वो इस सर्जरी में रुपए डालकर संतुष्ट हैं।





विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed