{"_id":"c7a85a7b4c49c44cf0f567f42ba48583","slug":"women-birth-eight-hand-foot-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"अद्भुत, महिला ने दिया आठ हाथ-पैर वाले बच्चे को जन्म","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अद्भुत, महिला ने दिया आठ हाथ-पैर वाले बच्चे को जन्म
एजेंसी/तमिलनाडु
Updated Fri, 27 Dec 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में पेशे से मजदूर एक महिला ने आठ हाथ-पैर वाले एक बच्चे को जन्म दिया है।
विज्ञापन
इस अनोखे बच्चे को यहां गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बच्चे की आंतें और प्लीहा पेट के बाहर हैं।
अस्पताल के डॉ. एमए अलीम ने बताया कि इस प्रकार की विशेषता लाखों में से किसी एक मामले में पाई जाती है। उन्होंने बताया कि बच्चे का वजन तीन किलो 400 ग्राम है और उसे डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है।
अलीम ने बताया कि डॉक्टरों के एक दल का गठन किया गया है जो इस बच्चे पर कुछ जरूरी परीक्षण करेगा तथा कुछ दिनों में इसकी सर्जरी पर विचार करेगा।
उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब इस प्रकार की सर्जरी इस अस्पताल में की जाएगी, जिसके जरिए बच्चे के गैर जरूरी अंगों को निकाल दिया जाएगा।