{"_id":"ad9648888f20bee9173ebe25d4f2a10e","slug":"women-arrested-with-cocaine","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के 'गर्भ' में शिशु की जगह कोकीन","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
महिला के 'गर्भ' में शिशु की जगह कोकीन
Updated Thu, 12 Sep 2013 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलंबिया में पुलिस ने कनाडा की एक गर्भवती महिला को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पेट में बच्चे की जगह कोकीन था।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस के मुताबिक यह महिला टोरंटो जाने वाली एक फ्लाइट में सवार होने जा रही थी। पर्यटक के रूप में आई इस महिला की ओर पुलिस वालों का ध्यान उस समय गया जब बगोटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कथित रूप से उससे पूछा गया कि उसका गर्भ कितने महीनों का है?
उस महिला ने गुस्से में आकर जवाब दिया। ऐसे में अधिकारियों को उस पर संदेह हुआ और वो उसे जांच के लिए ले गए।
इस साल बगोटा हवाई अड्डे पर करीब 150 लोगों को ड्रग्स के साथ पकड़ा जा चुका है। कोलंबियाई एजेंसियों के मुताबिक़ उनमें से करीब एक-तिहाई विदेशी नागरिक थे।
क्यों हुआ शक?
कनाडा की यह नागरिक अगस्त की शुरुआत में कोलंबिया आई थी। वह टोरंटो जाने वाली फ्लाइट में सवार होने ही वाली थी कि तभी एक महिला पुलिसकर्मी ने उससे उसकी गर्भावस्था के बारे में पूछा।
विज्ञापन
कोलंबिया पुलिस के आबकारी विभाग के उप निदेशक कर्नल एस्टेबान एरियस मेलो ने बताया, "उस महिला ने इस सवाल को पसंद नहीं किया, जिस पर अधिकारियों को संदेह हुआ।
विज्ञापन
जब उसने उस महिला के पेट को धीमे से स्पर्श किया तो पता चला कि वह काफी कड़ा और अत्यधिक ठंडा था।"
इसके बाद महिला ने कथित रूप से कहा कि उसका गर्भ सात महीने का है।
पेट से निकला कोकीन
जांच के बाद पुलिस ने पाया कि महिला के लेटेक्स से बने नकली पेट के भीतर दो थैलियाँ थी, जिनमें दो किलो कोकीन भरी थी।
कोलंबियाई अधिकारियों ने कहा कि कनाडाई नागरिक पर ड्रग्स की तस्करी का मुकदमा किया जाएगा और उसे पांच से सात साल की सजा हो सकती है।
पुलिस ने बताया कि खुदरा बाजार में इस ड्रग्स की क़ीमत 60 हजार डॉलर करीब 38 लाख रुपये है। सरकारी अधिकारियों ने बताया है कि इस समय कोलंबिया की जेलों में 874 विदेशी नागरिक बंद हैं, जिनमें से अधिकतर पर ड्रग्स की तस्करी का आरोप है।