{"_id":"2dabee68-eba0-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"woman-with-feet-facing-backwards","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये 'चुड़ैल' रेस्त्रां में परोसती है खाना ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ये 'चुड़ैल' रेस्त्रां में परोसती है खाना
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Jul 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
आपने अक्सर किस्से-कहानियों में सुना होगा कि चुड़ैल या डायन के पैर उल्टे होते हैं लेकिन ये महिला न तो चुड़ैल है और न ही डायन फिर भी इसके पैर उल्टे हैं।
विज्ञापन
इंफॉर्मेशन नाइजीरिया के अनुसार, चीन की वांग फांग के पैर जन्म से ही उल्टे हैं। आमतौर पर जहां हमारे पैर का पंजा आगे की ओर होता है वहीं इस महिला के पैर का पंजा पीछे की ओर मुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
औरत की कोख से घोड़ा
खास बात ये है कि वांग अब इसी तरह से चलने, उठने बैठने की अभ्यस्त हो चुकी हैं और उन्हें इसमें कोई दिक्कत-परेशानी भी नहीं है। और तो और वो खुद को विकलांग की श्रेणी में भी नहीं रखतीं।
विज्ञापन
लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि वांग औरों की तुलना में धीरे चलती होंगी या फिर रुक-रुककर चलती होंगी तो आप गलत हैं। वांग अपनी कई दोस्तों की तुलना में तेजी से भाग सकती हैं।
वांग अपने पारीवारिक व्यवसाय में हाथ भी बटाती हैं और बतौर वेटरेस काम करती हैं।