{"_id":"b02e5ff2-de2a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"woman-who-cries-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों से पानी की जगह बहता है खून ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
आंखों से पानी की जगह बहता है खून
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Jun 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
खून के आंसू रोने वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी। कहते हैं कि जब कोई बहुत दुखी होता है तो खून के आंसू रोता है लेकिन चिली की ये लड़की सामान्य दिनों में भी खून के आंसू रोती है।
विज्ञापन
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, 20 साल की यरित्जा ओलीवा की विडंबना ये है कि वो जब भी रोती हैं तो उनकी आंखों से आंसू नहीं बल्कि खून बहता है। आप यकीन भले ही न करें लेकिन ये सच है। ओलीवा जब भी दुखी होकर रोती हैं तो उनकी आंखों से पानी की जगह खून बहता है।
विज्ञापन
दरअसल ओलीवा हेमोलैक्रिया नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी का पता ओलीवा को इसी महीने चला। इसका इलाज कराने जब वो डॉक्टर के पास पहुंची तो डॉक्टर ने उसे आईड्रॉप देकर विदा कर दिया। आईड्रॉप के इस्तेमाल के बाद भी ओलीवा की ये परेशानी कम नहीं हुई तो उन्हें किसी विशेषज्ञ को दिखाने का फैसला किया।
विज्ञापन
इसके लिए उन्हें चंदा भी जमा करना पड़ा। जांच पड़ताल के बाद विशेषज्ञों ने बताया कि ओलीवा हेमोलैक्रिया नाम की बीमारी से पीड़ित हैं।
हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी के खून के आंसू रोने की बात सामने आई है। इससे पहले एक लड़के का ऐसा मामला सामने आया था जो एक दिन में तीन बार खून के आंसू रोता है।
देखें वीडियो: