{"_id":"405596ee-d265-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"woman-washed-unexploded-bomb-in-kitchen-sink","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे विश्व युद्घ के बम को बर्तन की तरह धो डाला","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
दूसरे विश्व युद्घ के बम को बर्तन की तरह धो डाला
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Jun 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाह जी वाह! इन श्रीमती का कारनामा सुनकर आप भी ये कहने को मजबूर हो जाएंगे। हालांकि इसे दिलेरी कहना सही होगा या बेवकूफी ये आप ही तय कीजिएगा लेकिन इनका कारनामा है मजेदार।
विज्ञापन
दरअसल, कैंब्रिजशायर की ये महिला एक दिन अपने बगीचे में काम कर रही थी और तभी उसका हाथ एक ठोस चीज से टकरा गया। ये ठोस चीज कुछ और नहीं बल्कि द्वितीय विश्व युद्घ का एक बम था, जो फटा नहीं था।
विज्ञापन
कैरोल लैंगहॉर्न बाद में इस बम को अपने पति की मदद से अंदर ले गईं और उसके साथ तरह-तरह से खिलवाड़ करने लगी। कुछ देर बाद उन्हें न जाने क्या सूझी कि उन्होंने बम को धोना शुरू कर दिया। ताकि उस पर लगी मिट्टी धुल जाए।
विज्ञापन
हालांकि इस बीच पुलिस और बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया था। मियां-बीवी के चेहरे उस समय देखने वाले थे जब दोनों को ये पता चला कि बम अब भी जिंदा है।
पुलिस ने जाते समय दोनों का ये नसीहत दी कि भविष्य में अगर उन्हें कोई बम मिले तो उसे छेड़े न और धोने की सोचे भी नहीं।