{"_id":"5b209e08-ba26-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"woman-wants-to-leave-smoking","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट छोड़ना चाहती थी, अफसर को मार दिया 'चांटा'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सिगरेट छोड़ना चाहती थी, अफसर को मार दिया 'चांटा'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 13 May 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
नशा छोड़ने के ढेरों तरीकों के बारे में आपने सुन रखा होगा लेकिन यह तरीका अपने आप में पहला और अनूठा है। हां, लेकिन सलाह यही है कि इसे न आजमाया जाए वरना लेने के देने पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
सैक्रामैंटो बी की खबर के मुताबिक सिगरेट की लती एक महिला एट्टा मे लोपेज अपनी लत को जल्द से जल्द छोड़ना चाहती थीं। जिसके लिए उन्होंने हर संभव कोशिश की लेकिन वो सिगरेट छोड़ नहीं पाईं।
विज्ञापन
परेशान होकर लोपेज ने एक ऐसा तरीका अपनाया जिसे आज तक शायद ही किसी ने अपनाया हो।
इसी क्रम में लोपेज ने एक पुलिस वाले को थप्पड़ जड़ दिया। न केवल एक बार बल्कि दो-दो बार। लोपेज को तुरंत हवालात में डाल दिया गया। हालांकि लोपेज ने सुनवाई के दौरान थप्पड़ मारने का जो कारण बताया, वो चौंकाने वाला था।
विज्ञापन
दरअसल लोपेज ने सोचा कि अगर वो किसी ऐसी जगह चली जाए जहां उसे सिगरेट मिले ही नहीं तो उसकी ये लत छूट सकती है। उसे सबसे पहले जेल का ख्याल आया और उसने अधिकारी को थप्पड़ मार दिया ताकि जेल जाने की राह खुले।
बयान सुनने के बाद थप्पड़ खाने वाले अधिकारी की नाराजगी भी खत्म हो गई। हालांकि उसने कहा कि लोपेज का थप्पड़ काफी झन्नाटेदार था और एक पल के लिए वो चकरा गया था।