{"_id":"491eddc4-ef7c-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"woman-wants-to-father-a-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये मां चाहती है 'उसके वीर्य' से पैदा हो उसका बच्चा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ये मां चाहती है 'उसके वीर्य' से पैदा हो उसका बच्चा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Jul 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्वाहिशें कैसी-कैसी! इस खबर को पढ़कर आपको यही लगेगा कि इस दुनिया में ख्वाहिशों की कोई सीमा नही। अमेरिका में बतौर डॉक्टर काम करने वाले इस शख्स ने पहले तो अपना सेक्स बदलवाया और औरत बन बैठा। लेकिन अब उसकी चाहत है कि वो अपने ही बच्चे का बाप भी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पर्म में छिपा है मोटापे का राज
टीएनएन के अनुसार, मौजूदा समय में बतौर जेनिफर नाम से जानी जाने वाली ये महिला किसी समय में एक पुरुष हुआ करती थी और एक दिन उसे न जाने क्या सूझी, जो उसने अपना लिंग ही बदल लिया। औरत बनने के बाद शादी भी कर ली।
विज्ञापन
यहां तक तो फिर भी सबकुछ ठीक था लेकिन अब जेनिफर चाहती है कि वो अपने बेटे की बाप बने। दरअसल औरत बनने से पहले जेनिफर ने अपना वीर्य सुरक्षित रख रखा था। अब वो चाहती हैं कि सेरोगेसी से उसका बच्चा पैदा हो और उसमें उसके ही वीर्य का इस्तेमाल किया जाए।
इससे बढ़ती है स्पर्म की क्वालिटी
लेकिन सरोगेसी के लिए बनाए गए नियमों के तहत वो ऐसा नहीं कर सकती। एमएचए ने हाल ही में सरोगेसी के लिए नए नियम बनाए हैं। हालांकि ऐसे लोगों के लिए जिन्होंने अपना सेक्स बलवाया है, उनके लिए कोई नियम या विवेचना नहीं है। एक सरोगेसी विशेषज्ञ ने बताया कि उनके पास ऐसे लोग अक्सर आते हैं, जिन्होंने अपना लिंग बदलवाया है और अब मां-बाप बनना चाहते हैं।