{"_id":"5609ac0b98f838d413f24f2e7ad3b5fc","slug":"woman-ties-herself-up-to-skip-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम से बचने के लिए महिला ने अपनाया अजीबोगरीब रास्ता","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
काम से बचने के लिए महिला ने अपनाया अजीबोगरीब रास्ता
इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 25 Aug 2013 09:28 AM IST
विज्ञापन
आमतौर पर सुनने में यही आता है कि फलां शख्स ने बेरोजगारी से तंग आकर खुदकुशी कर ली लेकिन यहां तो पूरा मामला ही हैरत में डालने वाला है।
विज्ञापन
टोक्यो में एक महिला ने काम करने से बचने के लिए खुद ही अपने हाथ-पैर बांध लिए। 20 साल की ये महिला एक बिजनेस वुमन है लेकिन काम न करने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया। जब उसका मकान मालिक वहां पहुंचा तो उसने देख कि महिला के हाथ-पैर बंधे हुए हैं।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, जिस समय इस महिला का मकान मालिक उसके घर पहुंचा वो अचेत पड़ी हुई थी। घर में लूट की आशंका से मकान मालिक ने पुलिस को फोन कर दिया। कुछ ही समय में एंबुलेंस और पुलिस वहां आ गई।
विज्ञापन
जब लड़की से पूछताछ की गई तो उसने सबकुछ सच बता दिया और कहा कि वो काम नहीं करना चाहती इसलिए उसने ये कदम उठाया और खुद ही हाथ-पैर बांधकर घर बैठ गई ताकि उसे काम नहीं करना पड़े।