{"_id":"e035a33478149fa16d73c525c5e86316","slug":"woman-throws-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुपचुप दिया बच्चे को जन्म, राज छिपाने के लिए खिड़की से फेंका","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गुपचुप दिया बच्चे को जन्म, राज छिपाने के लिए खिड़की से फेंका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 31 Dec 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय पहले चीन के एक एग्रीकल्चर कॉलेज से खबर आई थी जहां एक कॉलेज स्टूडेंट ने कॉलेज के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद चुपचाप आकर क्लासरूम में बैठ गई। ये खबर भी कुछ वैसी ही है।
विज्ञापन
टेंशन की वजह से काट डाला अपना लिंग!
क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, स्पेन में एक महिला ने क्रिसमस से पहले एक बच्चे को जन्म दिया और उसके बारे में किसी को पता न चले इस डर से उसे किचन की खिड़की से बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
क्रिस्टीनाः उम्र 23 बरस, वजन 300 किलो से ज्यादा
लेकिन हैरानी की बात ये रही कि बावजूद इसके वो बच्चा मरा नहीं और जिंदा बच गया। लेकिन उसे हाइपोथर्मिया की शिकायत हो गई जिसके बाद उसे तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
बच्चे के मिलने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की और बच्चे की मां के बारे में पता करके उसे हिरासत में ले लिया है।
चिड़िया चूं-चूं करती है...देखें चिड़ियों की 11 सबसे बेहतरीन तस्वीरें
पुलिस ने बताया कि बच्चा जींस में लिपटा हुआ था। महिला की डिलीवरी के बारे में किसी को भी पता नहीं था । यहां तक कि उसके मां-बाप भी इससे अनजान थे जबकि वो उन्हीं के साथ रहती है।
अरे भाई! गलत जगह से पंगा ले लिया
महिला को सुबह ही प्रसव पीड़ा हुई और उसने बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद उसे खुद ही नाल काटी और बच्चे को जींस में लपेटकर बाहर फेंक दिया।
लेकिन कुछ देर बाद ही उसके शरीर से खून का रिसाव तेज हो गया और उसने अपने मां-बाप को उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा।
कुछ देर बाद जब लड़की की मां किचन में गई तो खिड़की के बाहर पड़े बच्चे पर उसकी नजर पड़ी और उसने पुलिस को फोन कर दिया। जिसके बाद सारा मामला सामने आ गया।