{"_id":"2597e150f4fe92025c534a765c7dc523","slug":"woman-squeezes-husband-testicals-in-arizona","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में पत्नी ने खींचा अंडकोष, पति अस्पताल में","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
घरेलू कलह में पत्नी ने खींचा अंडकोष, पति अस्पताल में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 19 Aug 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा कोई नई बात नहीं है। लेकिन कई बार दोनों के बीच मामला इतना बढ़ जाता है कि नुकसान की भरपाई मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन
अमेरिका के एरिजोना में एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसकी पत्नी को जेल भेजा गया है। दोनों के बीच बहस से शुरू हुए झगड़े में खूब मारपीट हुई।
विज्ञापन
इसी दौरान सिल्विया येजी ने अपने पति का अंडकोष पकड़कर दबा दिया, जिससे उसकी त्वचा फट गई। दोनों के बीच झगड़ा सवेरे 4 बजे हुआ और देखते-देखते मामला काबू से बाहर हो गया।
विज्ञापन
अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक येजी ने अपने पति का अंडकोष तब तक दबाया, जब तक उससे खून नहीं आने लगा। इन दोनों के तीन बच्चे हैं।
पति के मुताबिक येजी यही नहीं रुकी। इसके बाद वह पति पर कूदी और उसका दम घोंटने की कोशिश की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे ऐसा लग रहा था, जैसे वह बेहोश होने वाला है।
पुलिस के सवाल-जवाब करने पर येजी ने अपनी हरकतों के लिए शराब को जिम्मेदार ठहराया है। उस पर आरोप है कि वह खूब शराब पीती है।