{"_id":"93f02d77b4e3c41099ba024e16a08bf4","slug":"woman-shot-dead-by-man-who-mistook-her-for-a-monkey","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरत को समझ बैठा बंदर, और चला दी गोली! ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
औरत को समझ बैठा बंदर, और चला दी गोली!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Nov 2013 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने ये कहावत तो सुनी होगी कि जाको राखे साइंया मार सके न कोई, लेकिन उसी के साथ ये भी सच है कि जब मौत आती है, तो किसी भी बहाने जान ले जाती है।
विज्ञापन
इस महिला के मामले को देखकर तो यही लगता है, जिसमें एक शख्स ने उसे बंदरिया समझकर मार डाला।
'हर टीम में एक ही गुंडा होता है और यहां का गुंडा मैं हूं'
डेली मेल की खबर के अनुसार, सउदी में ये शख्स शिकार पर था और तभी ये घटना हो गई, जिसमें महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि महिला पर गोली जानबूझकर नहीं चलाई गई थी। सउदी की इस घटना में 19 वर्षीय शख्स शिकार पर था और उसे लगा कि पेड़ की टहनी पर कोई जानवर बैठा है।
विज्ञापन
उसने अपनी बंदूक से निशाना साधा और गोली चला दी। गोली, सीधे जाकर महिला की छाती में लगी। जब ये शख्स उसके पास पहुंचा तो उसके होश उड़ गए।
मिलिए, असल जिंदगी की मोगली से
ये कोई बंदर नहीं बल्कि एक महिला थी। हालांकि, उसने महिला को जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई।
इस शख्स ने खुद ही अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया है। लेकिन पुलिस का भी यही मानना है कि उससे ये गलती धोखे में हुई है। महिला की उम्र 60 के करीब थी।