फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   woman said she is god and torch her car

वो खुद को भगवान मान बैठी थी, लेकिन...

Fri, 26 Apr 2013 12:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 26 Apr 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
woman said she is god and torch her car

इंसान जब खुदा होने का दावा करे तो अचंभा होता है। लेकिन कोई खुद को भगवान कहकर सृष्टि को नष्ट करने पर तुल जाए तो क्या कहेंगे आप।

विज्ञापन


फ्लोरिडा के गैस स्टेशन पर पुलिस का सामना खुद को भगवान कहने वाली एक औरत से हो गया। इस औरत ने गैस स्टेशन पर खड़ी अपनी ही कार को आग लगा दी और कहने लगी कि वो भगवान है, कुछ भी कर सकती है।
विज्ञापन


हफपोस्ट के अनुसार आगजनी का ये किस्सा डेटोना बीच पर बुधवार रात हुआ। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि 29 साल की एलेक्जेंड्रा बर्नेस यहां गैस फिल कराने आई। गैस भरने के बाद एकाएक बर्नेस ने गैस पाइप से कार के ऊपर स्प्रे किया। यह देखकर वहां मौजूद सर्विसमैन चौंक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी बर्नेस को जाने क्या हुआ वो गैस स्टेशन पर बने स्टोर में घुस गई। उसने एक लाइटर उठाकर बाहर आकर कार को आग लगा दी। कार धू धू कर जलने लगी। चूंकि ये एक गैस स्टेशन था और ये आग बड़ा रूप ले सकती थी, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी।

उधर बर्नेस यहीं शांत नहीं हुई वो कुछ दूर जाकर सड़क के बीचों बीच बैठ गई ताकि कोई कार आकर उसे टक्कर मार दे। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने तक बर्नेस अजीब तरह की आवाजें निकाल रही थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद बर्नेस बड़बड़ा रही थी कि वो भगवान है, कुछ भी कर सकती है। उसे आजाद होना है।

बर्नेस को हालांकि गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन इसकी मानसिक हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में कड़ी निगरानी के बीच रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed