फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   woman pinned for hours under drunk son

शराबी बेटे के नीचे घंटों दबी रही मां

Thu, 16 May 2013 06:06 PM IST
शिकागो
शिकागो Updated Thu, 16 May 2013 06:06 PM IST
विज्ञापन
woman pinned for hours under drunk son

क्या हो, जब एक बूढ़ी औरत एक जवान आदमी के नीचे घंटों दबी रहे।

विज्ञापन


कुछ ऐसा ही हुआ, अमेरिका में 81 साल की एक वृद्घ महिला के साथ।

नशे में धुत्त 55 वर्षीय रॉबर्ट गोलबा अपनी मां के ऊपर गिर गया।

उसकी मां कई घंटों उसके नीचे दबी रही लेकिन भगवान का शुक्र है कि उनकी जान बच गई।

शिकागो ट्रिब्यून के अनुसार पिछले सप्ताह रॉबर्ट शराब पीकर घर आया। जबकि उसकी मां को उसके शराब पीने पर नाराजगी थी और उसके नशे में घर आने पर रोक तक लगा रखी थी।

लेकिन इससे बेपरवाह रॉबर्ट शराब पीकर घर आया। इसी बात को लेकर उसकी मां और उसके बीच तीखी बहस हो गई। बहस के बीच ही रॉबर्ट बेहोश होकर अपनी मां के ऊपर गिर पड़ा।
विज्ञापन


महिला बुरी तरह से बेटे की टांगों के बीच फंस गई। खूब प्रयास करने के बावजूद वह उसके नीचे से नहीं निकल पाई।

कई घंटे दबी रहने के बाद आखिरकार महिला किसी तरह अपने रिश्तेदारों को इस बारे में सूचित कर पाई। जिसके बाद रिश्तेदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद आपातकालीन कर्मी उनके घर पहुंचे और महिला को मुक्त करा इलाज के लिए लोयोला यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर पहुंचाया। इस घटना में बूढ़ी महिला की कूल्हे की हड्डी तीन जगह से टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बेहोश रॉबर्ट को भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि पुलिस ने उसके खिलाफ हिंसा का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed