{"_id":"98038140-3abb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"woman-is-lucky-to-be-alive-after-her-breasts-implant-stopped-a-bullet","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब, जब ब्रेस्ट इंप्लांट ने बचा ली एक जिंदगी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गजब, जब ब्रेस्ट इंप्लांट ने बचा ली एक जिंदगी
नई दिल्ली।
Updated Fri, 30 Nov 2012 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूबसूरत और सुडौल दिखने की चाह में ब्रेस्ट इंप्लांट कराना औरतों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है। कई बार ये जानलेवा भी साबित हुआ है। लेकिन ब्रेस्ट इनलार्ज कराना कनाडा की लड़की के लिए जानलेवा नहीं बल्कि जीवनदायी बन गया। ब्रेस्ट इंप्लांट की वजह से पूर्व प्रेमी की गोली से बची ये लड़की अब अपने ब्रेस्ट इंप्लांट को धन्यवाद बोलते नहीं थक रही।
विज्ञापन
कनाडा के कैलगरी प्रांत की एलीन लाइकनेस उस पल को भूल नहीं पाती जब नफरत से भरे उनके पूर्वप्रेमी ने उन पर गोली चला दी थी। संयोग गोली एलीन की छाती में दाहिने इंप्लांट में लगी और एलीन के ब्रेस्ट इंप्लांट को चीरती हुई बाईं ओर से निकल गई।
विज्ञापन
दरअसल ये वाकया 2006 में हुआ था और पिछले दिनों इस संबंध में कोर्ट केस में एलीन ने इस बात का खुलासा किया कि अगर उसने ब्रेस्ट इंप्लांट न करवाया होता तो उसकी मौत हो जाती। एलीन के प्रेमी ने उससे खफा होकर उस पर गोली दाग दी थी जिसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
उस वक्त मामूली रूप से घायल एलीन को अस्पताल ले जाया गया और उसके ब्रेस्ट इंप्लांट को हटाकर उसके जख्म सही किए गए। ब्रेस्ट इंप्लांट को जीवनदायी बताते हुए ठीक होने के तुरंत बाद एलीन ने फिर ब्रेस्ट इंप्लांट करा लिया।
और भी हैं कई मामले
ब्रेस्ट इंप्लांट द्वारा जान बचाए जाने का ऐसा ही एक मामला इसी साल जनवरी माह में हुआ था। फ्लोरिडा में एक महिला को उसके पूर्व मंगेतर की गर्लफ्रेंड ने चाकू घोंप दिया। संयोग से चाकू ब्रेस्ट इंप्लांट में जाकर फंस गया और महिला के आंतरिक अंग इसकी चपेट में आने से बच गए।