{"_id":"da794b6c-a803-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"woman-in-south-carolina-arrested-for-stripping-in-sews-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेस कांफ्रेंस चल रही थी और वो कपड़े उतारने लगी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
प्रेस कांफ्रेंस चल रही थी और वो कपड़े उतारने लगी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Thu, 18 Apr 2013 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेस कांफ्रेंस में जूता फैंकने और चांटा मारने की घटना तो आपने देखी ही होगी लेकिन प्रेस कांफ्रेस में अगर कोई कपड़े उतारने लगे तो क्या होगा।
विज्ञापन
हफपोस्ट ने बताया कि दक्षिणी कैरोलीना के स्टेट हाउस हॉल में शिक्षा जगत में सुधार को लेकर प्रेस कांफ्रेंस चल रही थी। हॉल में उस समय शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई जब वहां मौजूद एक महिला अचानक अपने कपड़े उतारने लगी।
विज्ञापन
महिला की इस हरकत को देखते ही प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे लोगों के साथ साथ मेहमान और सुरक्षाकर्मी भी भौंचक रह गए।
स्थानीय न्यूज स्टेशन WIS टीवी ने बताया कि फुटेज में साफ दिख रहा है कि संबोधन के बीच में ही एक महिला ने अपना पर्स नीचे गिराया और वो कपड़े उतारते हुए बीच सदन में जाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
लेकिन इससे पहले कि महिला पूरी तरह निर्वस्त्र हो पाने में कामयाब हो पाती, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे गिरफ्त में लेकर सदन से बाहर निकाल लिया।
पुलिस के अनुसार महिला की पहचान 39 वर्षीया मोनिका डिक्सन के रूप में हुई है। मोनिका ने प्रेस कांफ्रेंस में ऐसा व्यवहार क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि इससे पहले भी सार्वजनिक और सरकारी समारोहों में लोगों के निर्वस्त्र होने की काफी घटनाएं हो चुकी है।