{"_id":"db2e6112-f053-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"woman-has-flesh-eating-worms-in-her-ear","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और कानों से बहने लगे कीड़े","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
...और कानों से बहने लगे कीड़े
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Jul 2013 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरू में छुट्टियां बिताने गई इस औरत को भी शायद ही पता होगा कि उसका सिर दर्द किसी और वजह से नहीं बल्कि लाश खाने वाले कीड़ों की वजह से है, जो धीरे-धीरे करके उसका दिमाग खा रहे हैं।
विज्ञापन
इंफार्मेशन नाइजीरिया के मुताबिक, छुट्टियों से आने के बाद से ही उसके सिर में तेज दर्द रहने लगा था। इसका इलाज करने के लिए वो डॉक्टर के पास भी गई लेकिन उस समय डॉक्टर ने उससे कहा कि उसके कान में संक्रमण हो गया है और इसी वजह से ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
लेकिन जब दर्द कम नहीं हुआ तो उसने विशेषज्ञों को अपना कान दिखाया। उन्होंने बताया कि हैरिस के कान में लाश खाने वाले कीड़े भरे पड़े है, जो धीरे-धीरे उसे अंदर ही अंदर खाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि हैरिस के कान में एक मादा कीड़ा आ गई थी और उसी ने हैरिस के कान में हजारों अंडे दे दिए। जो लार्वा बन चुके थे। जिन्होंने उसे अंदर ही अंदर खोखला कर दिया था और अंदर ही अंदर एक छेद भी बना दिया।
हालांकि सर्जरी के बाद हैरिस की हालत ठीक है और अब वो आराम ले रही हैं। डॉक्टरों ने भी कह दिया है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है।