फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   woman got down on one knee and proposed for marriage

घुटनों के बल बैठी लड़की, चौंक गए एयरपोर्ट के लोग

Wed, 13 Mar 2013 03:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Wed, 13 Mar 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
woman got down on one knee and proposed for marriage

फिल्मों में आपने कई बार देखा होगा कि हीरो घुटनों के बल बैठकर हीरोइन से प्यार का इजहार करता है। हालांकि रियल लाइफ में प्रेमी भरे बाजार ऐसा करने से कतराते हैं। लेकिन एक युवती के सिर पर प्यार का ऐसा नशा सवार हुआ कि उसने एयरपोर्ट पर ही घुटनों के बल बैठकर प्रेमी को शादी का प्रस्ताव दे डाला।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर इतना रोमांटिक सरप्राइज पाकर प्रेमी ही नहीं आस पास के लोग भी अचंभे से भर हुए। हाथों में 'मेरी मी' के कार्ड और गुब्बारे लिए युवती दोस्तों ने डांस और गाने से माहौल को रूमानियत से भर दिया
विज्ञापन


मामला ओकलाहामा के विल रोजर्स वर्ल्ड एयरपोर्ट का है। दो साल के चर्च मिशन से घर लौट रहे आस्टिन स्पिटलर जैसे ही जहाज से उतर कर एयरपोर्ट की लॉबी में पहुंचे, उनकी प्रेमिका ब्रिटनी जोन्स ने उन्हें आश्चर्य से भर दिया। जोन्स हाथों में शादी की अंगूठी लिए आस्टिन के सामने घुटनों पर बैठ गई और पूछा कि मुझसे शादी करोगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्टिन ने बिना पल गंवाए अपने हैंड बैग से एक अंगूठी निकाली और घुटनों के बल बैठकर यही बात जोन्स से पूछ डाली। आस्टिन ने जोन्स से कहा 'मैं तुमसे प्यार करता हूं, मुझसे शादी करोगी?' इस पर जोन्स ने हामी भरी और आस्टिन ने उसे बांहों में भर लिया।

इस दौरान जोन्स के दोस्तों ने तीन हफ्ते की मेहनत से तैयार किए डांस परफारमेंस को भी अंजाम दिया। जब ये वाकया हुआ तो एयरपोर्ट की लॉबी में हर शख्स रुक कर इसे देखने लगा।

आस्टिन दो साल के चर्च मिशन पर देश से बाहर गया था। इस दौरान जोन्स और आस्टिन ने एक दूसरे को नहीं देखा। दोनों केवल ईमेल और पत्रों के जरिए ही संपर्क में रहते थे। आस्टिन के अनुसार वो हैरान है कि जोन्स ने उसे एयरपोर्ट पर सरप्राइज देने का प्लान कैसे सोच लिया।


आस्टिन ने कहा कि वो अपने हैंडबैग में अंगूठी लेकर चला था। वो चाहता था कि जोन्स को पहली नजर देखते ही प्रपोज करेगा लेकिन जोन्स ने बाजी मार ली। जोन्स ने कहा कि मैं प्रपोजल के वक्त आस्टिन का चेहरा देखना चाहती थी। मैं उसे देखने के लिए इतनी उतावली थी कि घर तक पहुंचने का इंतजार नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed