फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   woman goes hospital as stomach cramps gives birth

पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची अस्पताल, लेकिन...

Sat, 30 Mar 2013 11:58 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 30 Mar 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
woman goes hospital as stomach cramps gives birth
कहते हैं कि इश्क और मुश्क (गर्भधारण) छिपाए नहीं छिपता। लेकिन ब्रिटेन में एक युवती को नौवें माह तक पता नहीं चला कि वो गर्भवती है। युवती को अस्पताल जाकर पता चला कि जिसे वो पेट की ऐंठन समझ रही थी वो दरअसल लेबर पेन है।
विज्ञापन


ब्रिटेन डरबनशायर प्रांत में 22 साल की हन्ना फ्राउड को एक सप्ताह से पेट में दर्द हो रहा था। एक सप्ताह तो हन्ना पेट दर्द का दवा खाती रही। लेकिन जब दर्द बंद नहीं हुआ तो ऑफिस के सहयोगियों की सलाह पर वो अस्पताल पहुंच गई। यहां डॉक्टरों ने हन्ना को बताया कि वो नौ माह की गर्भवती है और उसे पेट में ऐंठन नहीं बल्कि लेबन पेन हो रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के खुलासे से हन्ना सकते में आ गई। तुरंत हन्ना के मित्र क्रिस बैनेट को फोन किया गया और हन्ना ने खुद ये अजीबोगरीब खबर मित्र को बताई।

डॉक्टरों ने हन्ना को रॉयल डर्बी अस्पताल में रैफर कर दिया जहां कुछ घंटे बाद हन्ना ने बेटी को जन्म दिया। हन्ना को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि वो नौ माह से प्रेगनेंट थी। हन्ना के मित्र और बच्ची के पिता क्रिस बैनेट को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वो पिता बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हन्ना ने बताया कि आमतौर पर लोगों को पेट में दर्द होता है लेकिन पेट दर्द के बाद बच्चा हो जाए, ऐसा अक्सर सुनने में नहीं आता।

चूंकि हन्ना और क्रिस बच्चे के आगमन से अनजान थे इसलिए अस्पताल की तरफ से नवजात बच्ची के लिए कपड़े इत्यादि दिए गए।

हन्ना का कहना है कि वो और क्रिस बच्चे के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बच्ची के आने के बाद सब कुछ अच्छा लग रहा है। हन्ना ने कहा कि अब वो नौकरी नहीं करेगी और बच्ची की देखभाल करेगी। हन्ना के सहयोगियो को भी काफी अचंभा हुआ है जिन्हें अहसास ही नहीं हुआ कि हन्ना प्रेगनेंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed