फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Woman gives birth to horse

जब औरत की कोख से जन्मा घोड़े का बच्चा

Tue, 09 Jul 2013 07:28 AM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Jul 2013 07:28 AM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to horse

आपने सुना होगा कि दुनिया अजूबों से भरी पड़ी है। किसी न किसी पल कुछ ऐसा हो ही जाता है, जिस पर भरोसा करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन जान पड़ता है।

विज्ञापन


एक ऐसा ही मामला नाइजीरिया के बेनिन का है, जहां एक औरत ने घोड़े के बच्चे को जन्म दिया। वर्ल्ड लिबरेशन मिनिस्ट्री में जन्मा ये बच्चा कहीं से भी इंसान का बच्चा नजर नहीं आ रहा था। एक ओर जहां इसके चार खुरवाले पैर थे, वहीं दूसरी ओर इसकी शक्ल भी घोड़े की ही तरह थी।
विज्ञापन


बॉसिप के मुताबिक, बच्चे के जन्म से वहां खड़े सारे लोग सकते में आ गए। हालांकि जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई लेकिन उसके जन्म ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्च में हुई इस घटना के बारे में कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अभी प्रार्थना चल ही रही थी, तभी महिला के जनन अंग से खून आने लगा और कुछ देर में ही इस अजीबोगरीब बच्चे का जन्म हो गया।

चर्च के प्रमुख अधिकारी इवांजेलिस्ट सिल्वा वेल्थ ने बताया कि वो महिला भी सकते में थी कि उसकी कोख से जन्मा यह बच्चा आखिर घोड़े जैसे क्यों दिखता है। इस अजीबो-गरीब नवजात को देख वहां खड़े कई लोगों की तबीयत तक बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed