फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   woman get two marriage and get five children

एक बीवी और दो पति, क्या करेंगे पांच बच्चे

Wed, 06 Mar 2013 10:52 AM IST
बड़गांव (सहारनपुर)।
बड़गांव (सहारनपुर)। Updated Wed, 06 Mar 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
woman get two marriage and get five children

कहते हैं कि प्यार एक बार ही होता है। लेकिन आजकल के प्रेम दीवानों को जितनी बार प्रेम हो जाए उतना कम है। ऐसे ही दूसरे प्रेम में पड़ी पत्नी की शिकायत करने पहुंचे पति की कहानी सुन कर पुलिस दंग रह गई। स्थिति तब उलझा गई जब थाने में दो व्यक्ति एक महिला को अपनी पत्नी बता रहे हैं और दोनों ही उसे साथ ले जाने पर अड़े हैं। दो पति और पांच बच्चों के भंवर में फंसी महिला किसी भी हालत में पहले पति के साथ जाने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


मायके में हो गया दूसरा प्यार

दरअसल मियनगी गांव में एक शादीशुदा औरत को मायके में दूसरा प्यार हो गया। चार बच्चों की ये मां प्रेमी के प्यार में इस कदर दीवानी हो गई कि पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी। काफी समय बाद जब महिला अपने चार बच्चों से मिलने आई तो पति ने रोकना चाहा। लेकिन महिला प्रेमी के पास चली गई। झल्लाए पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

विज्ञापन


पहले पति संग नहीं जाऊंगी
पहले पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला को प्रेमी और दूधमुंहे बच्चे के साथ बरामद किया। पत्नी को ले जाने के लिए पहुंचे पति को तब झटका लगा जब महिला ने ही साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। वह किसी भी हालत में पति के साथ जाने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि पुलिस हिरासत में बैठा व्यक्ति उसका दूसरा पति है और उससे एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पुलिस दो पति और पांच बच्चों की कहानी में फंसी हुई है। पुलिस पूछताछ में यह कहानी सामने आई। चार साल पहले पति और चार बच्चों को छोड़कर महिला मायके चली गई थी। इसकी रिपोर्ट भी पति ने थाने में दर्ज कराई थी। थोड़े समय बाद महिला की मुलाकात रामपुर मनिहारान के गांव कांकरकुई निवासी एक युवक से हुई। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। बाद में उन्होंने शादी कर ली।


कुछ माह पूर्व महिला पहले पति से हुए चार बच्चों से मिलने मियानगी पहुंची। पहले पति ने बच्चों का वास्ता देकर महिला को रोकना चाहा मगर, वह वापस चली आई। पति ने दोबारा पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला और उसके दूसरे पति को हिरासत में ले लिया। दोनों पति थाने पहुंचे तो महिला को अपनी पत्नी बताने लगे। महिला दूसरे पति के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। पहले पति से उसकी चार लड़कियां हैं। दूसरे पति से उसकी दुधमुंही बच्ची है। पूरी कहानी सुनने के बाद पुलिस भी असमंजस में है। पुलिस ने मामला आपसी समझ से निपटाने  की सलाह दी। एसपी देहात अनिल कुमार मिश्र का कहना है कि दोनों परिवारों को पहले आपसी समझ से निर्णय लेने का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed