{"_id":"25b914485350bf984a6bf13996eaafcc","slug":"woman-finds-snake-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरी बींस के बीच में से निकल आया सांप का सिर","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
हरी बींस के बीच में से निकल आया सांप का सिर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Nov 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
यूं तो सांप के नाम से ही शरीर में सिरहन पैदा हो जाती है, पर सोचिए सब्जी साफ करते-करते अगर आपके हाथ में सांप का सिर आ जाए तो क्या?
विज्ञापन
AMAZING PIX! क्या कभी काटे हैं ऐसे अजीबोगरीब केक?
मेट्रो की खबर के अनुसार, मिस्टी मोसेर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। हालांकि सांप मरा हुआ था और वहां केवल उसकी हड्डियां ही थीं, लेकिन ये भी कोई सामान्य बात नहीं थी।
जब जानवरों ने कराई सर्जरी, और लगाए नकली चोंच-पैर
दरअसल मोसेर ने हरी बींस का एक फ्रोजन पैकेट खरीदा। पैकेट लेकर जब वो घर पहुंची और उसे साफ करने लगीं तो वो चौंक गईं। क्योंकि उनके हाथों में बींस की जगह कुछ और भी था।
विज्ञापन
देखें वीडियो:
विज्ञापन
पहले तो उन्हें लगा कि ये बींस ही है, जो खराब हो गई है लेकिन बाद में जब उन्होंने ध्यान दिया तो पता चला कि ये सांप का सिर है।
जादुई कुर्सी! मोटी को बना दिया स्लिम
ध्यान देने पर उसका मुंह, नाक और छोटी-छोटी आंखों के निशान साफ पता चल रहे थे। मोसेर तुरंत ही वो पैकेट लेकर दुकानदार के पास पहुंची और उसे सारी बात बताई।
दुकानदार अब इस मामले की पूरी जांच करने की योजना बना रहा है।