फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   woman face acid attack when she opened her front door

उफ, दरवाजा खोलते ही आ पड़ी आफत

Fri, 03 May 2013 11:37 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 03 May 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
woman face acid attack when she opened her front door

यूं तो आपके घर के दरवाजे पर भी अजनबियों की दस्तक होती होगी। लेकिन एसेक्स में एक महिला को अजनबी के लिए दरवाजा खोलना इतना महंगा पड़ा गया कि उसकी जान पर बन आई।

विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार एसेक्स के रोमफोर्ड में एक अजनबी ने घर का दरवाजा खटखटा कर एक युवती के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। युवती को तुरंत रोमफोर्ड के अस्पताल में स्पेशल बर्न यूनिट में भरती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 28 साल की युवती घर पर अकेली थी जब दरवाजे पर घंटी बजी। इस युवती ने दरवाजा खोला तो गेट पर एक अजनबी मिला।

अजनबी ने पूछा "मिशेल यहीं रहती है क्या?" युवती ने बताया कि मिशेल नाम की कोई महिला यहां नहीं रहती। जवाब सुनकर अजनबी चला गया।

पुलिस के मुताबिक आधे घंटे बाद दरवाजे की घंटी फिर बजी और युवती ने दरवाजा खोला। दरवाजे पर खड़े उसी अजनबी ने एकाएक उसके चेहरे पर एसिड उडेल दिया। हालांकि युवती दरवाजा बंद करने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी भाग आए लेकिन तब तक अजनबी हमलावर फरार हो चुका था।

युवती ने बताया कि अजनबी हमलावर ने काले कपड़े पहने हुए थे और वो विदेशी लहजे में बात कर रहा था। युवती ने इस बात से इनकार किया कि प्रेम प्रसंग के चलते उस पर ये हमला हुआ।

पिछले साल दिसंबर में पूर्वी लंदन में भी इसी तरह 21 साल की नाओमी पर एसिड से हमला किया गया था। उस हमले में नाओमी का चेहरा और बाल पूरी तरह जल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed