फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Woman disfigured by huge facial tumour

इस लड़की की पुरानी तस्वीर देखने की हिम्मत नहीं होगी आपमें

Sat, 14 Dec 2013 12:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Dec 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
Woman disfigured by huge facial tumour

अपना चेहरे से किसे प्यार नही होता लेकिन इस लड़की के मामले में कहानी कुछ और ही है। शायद ही इसे अपने पुराने चेहरे से प्यार हो। क्योंकि ये चेहरा ही था जिसकी वजह से वो न तो खा पाती थी, न चबा पाती थी और न बोल ही पाती थी। लेकिन अब शायद ये सबकुछ संभव हो सके।

विज्ञापन


इतिहास की 6 ऐसी बीमारियां, जिन्हें पढ़कर सिहर जाएंगे आप
विज्ञापन


पूरे चेहरे को किया ट्रांसप्लांट
डेली मेल की खबर के अनुसार, 26 साल की जोआना के पूरे चेहरे को सर्जरी की मदद से प्रत्यारोपित (ट्रांसप्लांट) कर दिया गया है। ऑपरेशन से पहले तक वो न तो कुछ खासकती थी और न ठीक से बोल ही सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतले होने से शक्ल बदली, इम्तहान नहीं देने दिया!

पौलैंड की जोआना अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

transplant














दरअसल, जोआना के चेहरे पर एक ट्यूमर था जिसकी वजह से उनका चेहरा इस कदर बिगड़ गया कि उन्हें बात करने में भी तकलीफ होने लगी।

23 घंटे चला ऑपरेशन
ये देश का दूसरा चेहरे का ट्रांसप्लांट है। 23 घंटे चले इस ऑपरेशन के दौरान जोआना के चेहरे के 80 फीसद त्वचा को बदल दिया गया। ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम के प्रमुख डॉक्टर एडम मैसिजेवस्की ने संभावना जताई है कि अब उन्हें पहले से राहत मिल जाएगी।

transplant













जोआना की ये बीमारी आनुवांशिक थी। न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस नामक की बीमारी में न्यूरो ट्यूमर हो जाता है।

इस बीमारी के चलते हड्डियों में भी दिक्कत आ जाती है। मुख्य तंत्रिका में दबाव, तेज दर्द, याद रखने में तकलीफ और सुनने-देखने में परेशानी होने लगती है। गंभीर बात ये है कि इसका कोई इलाज नहीं है।

transplant













पोलैंड में इस तरह के प्रत्यारोपण का ये दूसरा मामला है। पहली दफा ऐसा ही ऑपरेशन मई में हुआ था। उसके ऑपरेशन में 27 घंटे का समय लगा था। अच्छी बात ये है कि वो शख्स धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed