{"_id":"0244cc5a1a9d7b84f721aa62f267acf7","slug":"woman-changed-her-sex","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखते-देखते बदल गया उसका सेक्स, महिला बन गई पुरूष","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
देखते-देखते बदल गया उसका सेक्स, महिला बन गई पुरूष
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Sep 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार में ये खबर सुनकर आप चौंक सकते हैं लेकिन ये सच है। पाकिस्तान में एक औरत अपनी शादी-शुदा खुशहाल जिंदगी छोड़कर नए हमसफर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है तो हम आपको बता दें कि दिलचस्प बात ये है कि इस महिला को अब किसी पुरुष की नहीं बल्कि एक लड़की की तलाश है। जिसे वो अपनी हमसफर बना सके।
विज्ञापन
बात ज्यादा पुरानी नहीं है। आठ महीने पहले तक नगीना अकरम की जिंदगी में सब कुछ सामान्य था लेकिन अब उन्हें अपने लिए एक लड़की चाहिए। दरअसल पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जन्मी नगीना का जन्म एक व्यापारी परिवार में हुआ था।
विज्ञापन
2011 में नगीना का निकाह स्पेन में रहने वाले खालिद के साथ किया गया। दो साल तक सब कुछ ठीक रहा। हर छह महीने बाद खालिद अपनी बीवी से मिलने आता रहता था। लेकिन जब शादी के दो साल बाद भी उनके घर बच्चे नहीं हुए तो उन्होंने डॉक्टरी जांच कराई।
टेस्ट में एक अजीबोगरीब बात सामने आई। डॉक्टरों ने बताया कि नगीना का सेक्स चेंज हो रहा है और उसे सर्जरी करानी पड़ेगी। तो कुछ समय बाद नगीना ने सर्जरी कराई और पुरूष बन गई। इसके बाद नगीना ने नाम भी बदल लिया और उस्मान अकरम बन गई।
वहीं नगीना का पति खालिद उस समय स्पेन में था और कुछ ही समय बाद वो नगीना को अपने साथ स्पेन ले जाने की तैयार कर रहा था। महिला से पुरूष बने अकरम ने बताया कि पहले तो उसे बहुत शर्म आई लेकिन इसके बाद उसने दाढ़ी बढ़ानी शुरू कर दी।
अकरम ने गुजर-बसर करने के लिए टायर की दुकान खोल ली है लेकिन अब उसे अपने लिए एक जीवनसंगिनी की तलाश है, जिसके लिए वो एक सुयोग्य कन्या की तलाश कर रहा है।