फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Woman begs for money for breast enlargement

ब्रेस्ट बड़े कराने के लिए भीख का सहारा

Tue, 13 Aug 2013 07:45 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 13 Aug 2013 07:45 AM IST
विज्ञापन
Woman begs for money for breast enlargement

अमूमन भिखारी खाने के लिए, पहनने के लिए, दवाई के लिए भीख मांगा करते हैं। लेकिन इस महिला के पास भीख मांगने की ऐसी वजह है कि आप शायद यकीन ही न कर पाएं और अगर कर लें तो भीख देने से पहले सौ बार सोचें।

विज्ञापन


मेट्रो के अनुसार, फ्लोरिडा की क्रिस्टिना एंड्रयू को लगा कि उसके स्तन काफी छोटे हैं। इसकी वजह से उसकी खूबसूरती में कहीं न कहीं कुछ कमी है। ब्रेस्ट को खूबसूरत और बड़ा कराने के लिए उसने सर्जरी कराने का फैसला तो कर लिया लेकिन उसके पास इस काम के लिए पैसे नहीं थे।
विज्ञापन


ऐसे में लोन लेने या बचत करने के बजाय उसने एक बेहद अनूठा तरीका खोज निकाला। पैसे इकट्ठा करने के लिए वो हाथ में बैनर लेकर हाईवे पर खड़ी हो गई।

बैनर पर संदेश लिखा हुआ था कि 'बेघर नहीं हूं, लेकिन ब्रेस्ट के लिए चाहिए।' आस-पास से गुजरते कई लोगों ने उसका मजाक उड़ाया, लेकिन उनमें से कई ऐसे भी थे, जिन्होंने वाकई पैसे भी दिए। उसने बताया कि पहले उसे लगा कि लोग उस पर हंसेंगे, लेकिन लोगों ने वाकई मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो:


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed