{"_id":"d6ab4090faef2de3a98241240c83e8f8","slug":"woman-beats-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने किया नहाने से इनकार, तो पत्नी ने कर दी धुनाई","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
पति ने किया नहाने से इनकार, तो पत्नी ने कर दी धुनाई
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Jan 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
बच्चे अक्सर ठंड के दिनों में नहाने से कतराते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि उन्हें नहलाने के लिए मां को उनके साथ काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन यहां किस्सा मां-बच्चे का नहीं बल्कि पति-पत्नी का है।
विज्ञापन
चाहें तो आप भी रह सकते हैं इस महिला के साथ
विज्ञापन
क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, जिम्बाब्वे में एक पति ने नहाने से इनकार कर दिया तो उसकी बीवी ने उसे पीट डाला।
10 साल में शादी, 13 साल में बनीं मां, 14 में हुई विधवा और फिर...
37 वर्षीय इस शख्स का नाम रियूबेन नहेरेरा है। वो भोर के 3 बजे घर लौटा, उसके घर लौटते ही उसकी बीवी ने उसे ऑर्डर दे डाला कि वो नहा ले। एडिरा ने उसे साफ-साफ धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर वो उसके साथ बिस्तर पर सोना चाहता है तो उसे नहाना होगा, वरना उसे फर्श पर ही सोना पड़ेगा।
विज्ञापन
'मेरी बेटी से शादी करो और 800 करोड़ ले जाओ'
नहेरेरा ने नहाने से ये कहकर मना कर दिया कि पानी बहुत ठंडा है ओर वो फिलहाल तो नहीं ही नहाएगा। एडिरा ने उसे दोबारा नहाने को कहा लेकिन वो नहीं माना नेकिन उसके बाद जो हुआ, आप उस पर यकीन नहीं कर पाएंगे।
एडिरा ने अपने पति को मारना शुरू कर दिया और वो उसे तब तक मारती रही जब तक कि वो बेहोश नहीं हो गया।
इसके बाद उस शख्स ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसे दोषी मानते हुए उस पर जुर्माना लगाया गया है।