{"_id":"372d5c1cffb47813c9ba96cbf9a751e5","slug":"woman-who-has-lived-alone-for-26-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहें तो आप भी रह सकते हैं इस महिला के साथ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
चाहें तो आप भी रह सकते हैं इस महिला के साथ
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 25 Jan 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
आप सोच रहे होंगे कि ये कौन है जो 26 साल से अकेले रह रही थी और अब साथी तलाश रही है।
विज्ञापन
इस महिला का नाम अगाफ्या लिकोवा है। लिकोवा के परिवार ने खुद को 1936 में समाज से अलग कर लिया था और अब वो इसकी एकमात्र सदस्य हैं।
लड़की को कुर्सी बनाकर बैठने पर मांगनी पड़ी माफी
डेली मेल के अनुसार, साइबेरिया में रहने वाली लिकोवा ने एक साइबेरियाई न्यूजपेपर में विज्ञप्ति दी है। उन्होंने लोगों से प्रार्थना की है कि अब वो किसी के साथ रहना चाहती हैं तो कोई भी ईसाई उनके साथ आकर रहे।
लिकोवा पिछले 26 साल से अकेले रह रही हैं। उनकी उम्र 70 साल है और वो अब अकेले नहीं रहना चाहतीं।
यकीन कीजिए, ये बतख देती है 'सोने के अंडे'
उन्होंने इस निवेदन पत्र में लिखा है कि वो नहीं जानती कि भगवान ने उन्हें इतनी ठंड में भी जिंदा कैसे रखा। लेकिन अब उनका साहस जवाब देता जा रहा है और उन्हें एक मददगार की जरूरत है। जो उनके साथ रहे और उनकी मदद करे।
विज्ञापन
महज 7 हजार रुपए के लिए इस औरत ने किया कुछ ऐसा कि...
उन्होंने काफी करुण शब्दों में अपने लिए एक मददगार की मांग की है।