{"_id":"f78ec8fac174e62519e0d158b9cf90b7","slug":"woman-awakes-from-coma-discovers-four-months-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोमा से उठी तो थी चार महीने की गर्भवती ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कोमा से उठी तो थी चार महीने की गर्भवती
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Aug 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
गहरी बेहोशी यानी कोमा से जगने के बाद इंसान के लिए दुनिया पूरी तरह से बदल चुकी होती है। लेकिन इंग्लैंड की गेमा होम्स के लिए न केवल दुनिया बदली थी बल्कि दुनिया रहस्यमयी हो चुकी थी।
विज्ञापन
गेमा का पिछले साल एक कार से एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटें लगी थीं और उनकी पीठ की हड्डी टूट गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती तो करा दिया गया था लेकिन कोमा में होने की वजह से और गंभीर हालत की वजह से डॉक्टरों ने भी उम्मीद छोड़ दी थी।
विज्ञापन
हफपोस्ट की खबर के अनुसार, तीन महीने बाद जब वो कोमा से बाहर आईं तो उनकी हालत में काफी सुधार आ चुका था लेकिन चौंकाने वाली बात ये थी कि वो चार महीने की गर्भवती भी थीं।
विज्ञापन
इस चोट की वजह से गेमा अपने पिछले तीन साल की सारी बातें भूल चुकी थीं। उनको तो ये भी याद नहीं था कि उनके गर्भ का पिता कौन है और इस बात से वो सकते में थीं।
लेकिन समस्या सिर्फ इतनी ही नहीं थी। डॉक्टरों ने साफ तौर पर कह दिया था कि बच्चे का होना गेमा के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। क्योंकि जब तक बच्चा उनके गर्भ में है उनकी पीठ का ऑपरेशन नहीं किया जा सकता।
लेकिन गेमा ने बच्चे को जन्म दिया। मई में बच्चे का जन्म हुआ। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और गेमा ने उसे रूबीन मिरेकल होम्स नाम दिया है।
गेमा अपने इन नन्हे-मुन्ने को चमत्कारी बच्चा मानती हैं।