{"_id":"b819d7164816710094ce60134876cc25","slug":"wife-killed-husband-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को हलाल करने वाली बीवी की दास्तां सुन सिहर उठेंगे","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
पति को हलाल करने वाली बीवी की दास्तां सुन सिहर उठेंगे
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Feb 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
बेटे को पता भी नहीं था कि जब वो घर पहुंचेगा तो उसकी जिंदगी में सबकुछ बदल चुका होगा।
विज्ञापन
क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, ये शख्स जब अपने घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। उसके पिता का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उनका गला रेता हुआ था और दांयी हथेली पर उनका गुप्तांग रखा हुआ था।
कपड़े उतारकर चला रहा था कार, रोकने के लिए आया हेलीकॉप्टर
लड़के को कुछ समझ नहीं आया तो उसने घर के दूसरे कोने की छानबीन की। उसने देखा कि उसकी मां भी आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है।
लड़के ने तुरंत मौके से ही पुलिस को फोन कर दिया। ताइवान के काहोसियुंग में घटी इस घटना के बारे में जिसे भी पता चला उसके होश उड़ गए।
महिला की पहचान लियू के रूप में की गई है। दरअसल, लियू ने ही अपने पति की इतनी बर्बरतापूर्वक हत्या की थी। उसे हत्या के दोषी के तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
चीन के अमिताभ और जया भादुड़ी से मिले हैं आप?
लियू को शक था कि उसके पति का कहीं अफेयर चल रहा है। इसी शक की वजह से उसने ऐसा किया। उसने खुद को भी मार डालने की योजना बना रखी थी और कई सुसाइड नोट भी लिख रखे थे।
विज्ञापन
उसका बेटा जब पहुंचा तो उसने खुद को बाथरुम में बंद कर लिया और कई नींद की गोलियां खा लीं, लेकिन पुलिस के आ जाने से पूरी बात खुलकर सामने आ गई।