{"_id":"2059bd59c555a1275085204200854994","slug":"wife-confesses-to-killing-her-husband-in-reality-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियलिटी शो में कबूला पति की हत्या का सच","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
रियलिटी शो में कबूला पति की हत्या का सच
अमर उजाला, चेन्नई
Updated Mon, 28 Oct 2013 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सच का सामना करने के लिए एक 38 वर्षीय महिला ने तमिल टेलिविजन पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो को चुना।
विज्ञापन
महिला ने इस चैनल पर कबूल किया कि उसी ने पांच महीने पहले अपने पति की हत्या की है। इसके बाद उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह महिला पिछले पांच महीनों से इसे आत्महत्या का मामला बता रही थी।
पुलिस ने बताया कि डी सुमति नाम की महिला को गिरफ्तार कर तिरुवरुर जिले की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
महिला के आत्मसमर्पण के दो दिन बाद उसके कथित प्रेमी टी राजन (49) ने भी आत्मसमर्पण कर दिया। मृतक एस धनशेखर (46) एक सरकारी स्कूल में हेडमास्टर थे और उनकी पत्नी भी एक अन्य स्कूल में टीचर थी। सुमति ने राजन के साथ मिलकर 14 मई को अपने घर में अपने पति के खाने में जहर मिला दिया था।
विज्ञापन
धनशेखर के भाई एस कन्नादासन ने घटना के तुरंत बाद ही दावा किया था कि उसके भाई की हत्या की गई है। सुमति ने भी परिवार के सदस्यों के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। कुछ हफ्तों बाद उसने टीवी शो में हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने सुमति और राजन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन