{"_id":"6d150ae6-7b19-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"wife-bend-husband-to-wedge-in-ajamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी को आया गुस्सा, खूंटे से बांध दिया पति को","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बीवी को आया गुस्सा, खूंटे से बांध दिया पति को
आजमगढ़/अमर उजाला ब्यूरो।
Updated Wed, 20 Feb 2013 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मियां वीबी में नोंक झोंक तो होती ही रहती है। लेकिन ऐसी क्या नोंक झोंक कि गुस्सा में आकर कोई अपने पति को ही जानवर की तरह खूंटे से बांध दे। ऐसा ही कुछ आजमगढ़ में रिक्शाचालक की बीवी के साथ हुआ। पति के शराब पीने की आदत से तंग आकर आजमगढ़ के तहबरपुर की मंजू ने अपने पति को खूंटे से बांध दिया। मजे की बात ये है कि खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जरूर लेकिन पत्नी की कथा व्यथा सुनकर वापस लौट गई।
विज्ञापन
तहबरपुर बाजार का अरविंद (40) रोजी-रोटी के लिए आटो रिक्शा चलाता है। इसकी शादी छह साल पहले मंजू से हुई थी। मंजू का कहना है कि उसका पति अपनी कमाई शराब में उड़ाकर घर पहुंचता था। विरोध करने पर उसे पीटता था। यह रोज की आदत हो गई थी। तंग आकर मंजू ने विरोध करने की ठान ली।
विज्ञापन
कल सुबह भी अरविंद नशे में धुत होकर पहुंचा। घर में घुसते ही उसने गाली गलौज शुरू कर दी। इस पर मंजू ने उसे दबोच लिया और खूंटे से बांध दिया। पास में ही एक चारपाई डाल दी। घटना की खबर पाकर तहबरपुर थाने के दो सिपाही पहुंचे लेकिन मंजू का दुखड़ा सुनकर लौट गए। हालात ऐसे हो गए थे कि खूंटे से बंधा अरविंद गालियां बके जा रहा था और मंजू शांति से पास बैठी थी। पूरा मोहल्ला इस बात का गवाह बना।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष तहबरपुर आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि अरविंद को शराब पीने की आदत छुड़ाने के लिए बांधा गया है। इसके घर की माली हालत काफी दयनीय है। रहने के लिए झोपड़ी के सिवाय और कुछ नहीं। ऐसे में मंजू द्वारा उठाया गया ये कठोर कदम उनकी गृहस्थी के लिए अच्छा साबित हो सकता है।