फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   why man like same look like females

पुरुषों को भाती हैं हमशक्ल महिलाएं

Tue, 04 Dec 2012 10:04 AM IST
लंदन।
लंदन। Updated Tue, 04 Dec 2012 10:04 AM IST
विज्ञापन
why man like same look like females

आमतौर पर कहा जाता है कि पुरुषों को सुंदर और आकर्षक महिलाएं भाती हैं। लेकिन सच तो ये है कि पुरुष उन महिलाओं के प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं जिनकी शक्ल-सूरत उनसे मिलती-जुलती है।

विज्ञापन


यह खुलासा फ्रांसिसी अनुसंधानकर्ताओं ने अपने एक नए अध्ययन में किया है। अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार 100 पुरुषों से कहा गया कि महिलाओं की तस्वीरों की ढेर से वे अपनी पसंद की महिला चुनें। इस ढेर में कई ऐसी महिलाओं की फोटो थी जो पुरुषों की शक्ल से काफी मिलती थी।
विज्ञापन


डेली मेल की खबर के अनुसार उसके बाद उनकी 00 पुरुषों को ऐसी तस्वीरें दिखाई गईं जिनमें कंप्यूटर की मदद से बदलाव कर उन लोगों का हमशक्ल बनाया गया था। दूसरे परीक्षण के दौरान 37 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि उन्हें अपनी शक्ल से मिलती-जुलती महिलाओं की तस्वीरें ज्यादा पसंद आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सच ये भी!

ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं के अनुसार सबसे खुशहाल दंपति वह होते हैं जिनकी शादी को 40 साल से ज्यादा समय पूरा हो गया हो। ऑस्ट्रेलिया के देकिन विश्वविद्यालय के इस अध्ययन में 2000 लोगों से विवाह को लेकर उनकी खुशी के बारे में पूछा गया। उनके जवाबों के आधार पर उन्हें 0-100 के बीच अंक दिए गए। ज्यादातर लोगों को इसमें औसतन 75 अंक मिले और जिनकी नई-नई शादी हुई थी या जिनका शादी का यह पहला साल था उन्हें औसतन 73.9 अंक मिले जबकि वैसे दंपति जिनकी शादी को चार दशक से ज्यादा समय हो गया था, उन्हें औसतन 79.8 अंक मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed