फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   why mad in love doctor find reason

क्यों होते हैं प्यार में पागल, मिला जवाब

Mon, 12 Nov 2012 11:04 AM IST
लंदन।
लंदन। Updated Mon, 12 Nov 2012 11:04 AM IST
विज्ञापन
why mad in love doctor find reason
प्यार, प्रेम, इश्क, लव सभी एक ही बीमारी है। जब किसी को देखते ही आदमी प्यार में पागल हो जाता है तो इस पागलपन को दीवानगी कहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आदमी प्यार में पागल क्यों होता है? शोधकर्ताओं ने इस सवाल का हल ढूंढ लिया है। उन्होंने प्रेम में पडे़ व्यक्ति के दिमाग में होने वाले रसायनिक परिवर्तनों की मैपिंग कर ली है और यह पता लगाया है कि प्रेम में पागल होने के समय दिमाग के कौन से हिस्से काम करना शुरू देते हैं और कौन से ठप पड़ जाते हैं।
विज्ञापन


स्कैनिंग तकनीक से नर्वस सिस्टम विशेषज्ञों ने इस रहस्य से पर्दा उठाया है कि प्रेम में पड़ने पर कोई व्यक्ति क्यों चंचल, चपल, और हास्यास्पद तक हो जाता है। वैज्ञानिकों ने पाया कि किसी व्यक्ति के प्रेम में पड़ने पर उसके दिमाग में निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाला अग्रिम कोर्टेक्स बंद हो जाता है।
विज्ञापन


एमआरआई स्कैन से पता चलता है कि कोर्टेक्स तभी ठप पड़ता है जब संबंधित व्यक्ति को उसके सर्वाधिक प्रिय व्यक्ति की फोटो दिखाई जाती है। यूनिवर्सिटी कालेज लंदन के न्यूरो एस्थेटिक्स के प्रोफेसर सेमीर जकी ने कहा कि  जब आप उस व्यक्ति की ओर देखते हैं जिसे आप बेइंतहा चाहते हैं तो आपके दिमाग के कुछ हिस्से सक्रिय हो जाते हैं।  यही हिस्से प्यार के दौरान व्यक्ति को अनमयस्क बना देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed