फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   why girls irritate on facebook

फेसबुक पर किसके फोटो देखकर भड़कती हैं लड़कियां

Mon, 18 Feb 2013 10:01 AM IST
न्यूयॉर्क।
न्यूयॉर्क। Updated Mon, 18 Feb 2013 10:01 AM IST
विज्ञापन
why girls irritate on facebook

कहावत है कि फेसबुक वो बला है जिसके नजदीक रहा भी न जाए और दूरी सही भी न जाए। कुछ ऐसा ही रिश्ता लड़कियों का फेसबुक के साथ है। लड़कियां इस सोशल नेटवर्किग साइट पर अपने फोटोग्राफ शेयर भी करती हैं और दूसरों के फोटोग्राफ देखकर जलती भी हैं। जी हां अपने दोस्त के फेसबुक अकाउंट पर किसी और लड़की की तस्वीर देखकर लड़कियां भड़क जाती हैं, जबकि इसके उलट लड़कों के लिए यह समस्या ज्यादा गंभीर नहीं है। लड़कियों की यह जलन और बढ़ जाती है जब उन्हें लगता है कि कोई और उनकी दोस्ती में खलल डाल सकता है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ अलबामा के शोधार्थियों की एक स्टडी में यह बात सामने आई है। शोध के दौरान अमेरिका के 226 कॉलेज जाने वाली उम्र के युवक-युवतियों को कहा गया कि वे कल्पना करें कि उन्हें फेसबुक पर अपने साथी के साथ विपरीत लिंग का कोई व्यक्ति नजर आया तो वे क्या सोचेंगे।
विज्ञापन


इस आधार पर ईर्ष्या का स्तर नापा गया तो लड़कियों को नौ में छह और लड़कों को नौ में से चार अंक मिले। अगर ऐसा फोटो फेसबुक पर कोई और भी देख सकता है तो पुरुषों की जलन कम हो जाती है, जबकि महिलाओं की बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध में यह निष्कर्ष भी निकला कि जो लोग फेसबुक पर ज्यादा समय बिताते हैं, उनमें रोमांस के लिए ज्यादा ईर्ष्या होती है और बार-बार अपने दोस्त का प्रोफाइल चेक करते हैं। इसके अलावा फेसबुक लोगों को सूचनाओं को गलत तरीके से पेश करने का मौका भी देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed