फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   why girl avoid kiss and hug in public place

सरेआम 'चुंबन' से क्यों कतराती हैं लड़कियां?

Tue, 12 Feb 2013 01:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Tue, 12 Feb 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
why girl avoid kiss and hug in public place
आप कुछ भी कहें लेकिन लड़कियों की पसंद और नापसंद जानना वाकई बहुत मुश्किल है। अब प्यार की ही बात करें तो सरेआम प्यार जताना लड़कियों को बिलकुल पसंद नहीं। आखिर ऐसा क्या कारण है कि लड़कियां पब्लिक प्लेस पर इंटीमेट होने से बचती हैं। इसी संबंध में कराए गए एक रोचक सर्वे के अनुसार एक चौथाई युवतियों ने कहा कि वो सरेआम किस और हग जैसी चीजों को नापसंद करती हैं। जबकि मर्दो के बारे में ये उलटा है।
विज्ञापन


नेटवर्किंग साइट msn द्वारा कराए गए एक सर्वे के अनुसार दो तिहाई युवतियों ने स्वीकार किया कि इस वेलेंटाइन पर वो अपने पार्टनर को कुछ ज्यादा सरप्राइज देने के मूड में नहीं है। इस सर्वे में युवतियों ने कहा कि अगर उनका प्रेमी इस वेलेंटाइन पर पब्लिक प्लेस पर प्यार जताने की कोशिश करेगा तो वो ऐसा नहीं करेंगी।
विज्ञापन


यही नहीं सर्वे में शामिल 28 फीसदी लड़कियों ने कहा कि वो पब्लिक प्लेस पर किस और हग जैसे प्रेम प्रदर्शन कर रहे जोड़ों को देखकर ही असहज हो जाती हैं। 75 फीसदी युवतियों का मानना था कि इस वेलेंटाइन पर वो अपने पार्टनर को पब्लिक प्लेस पर प्यार नहीं करने जा रही। यही नहीं अगर दूसरे ऐसा करते दिखे तो वो उस जगह से हट जाना पसंद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथाई से भी ज्यादा लड़कियों ने कहा कि जब भी उनका पार्टनर पार्क, मॉल या सिनेमा हॉल में उन्हें किस करता है तो वो शर्मिन्दा होती है। यही नहीं उन्हें ऐसा लगता है कि अब पार्टनर से मिलना छोड़ देना चाहिए।

डेली मेल के अनुसार इस संबंध में रिलेशनशिपर एक्सपर्ट ट्रेसी कॉक्स का कहना है कि दरअसल लड़कियां खासकर गहरे प्यार में पड़ी लड़कियां अकेले में प्रेम करने को वरीयता देती हैं। प्रेम का प्रदर्शन करते समय उन्हें खुद के बेशर्म होने और कानाफूसी का डर रहता है। यही नहीं लड़कियां चाहती हैं कि उनका पार्टनर भी इस बात को समझे।



लड़कियां पब्लिक प्लेस पर क्या नहीं चाहतीं
सहलाना, चुंबन (खासकर होठों पर), बॉटम स्लैपिंग, गोद में लेटना, बाहों में बांहे डालना,  कमर में हाथ डालना, गालों पर गहरा किस, हाथों को कसकर पकड़ना।

लड़कियां नहीं चाहती इन पब्लिक प्लेस पर चुंबन
ऑफिस, जिम, पल्बिक पूल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बस या रेलवे स्टेशन, समुद्र किनारे, पब, पार्टी, छुट्टियों पर, नाइटक्लब में।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed