फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   white wants operation to be permanently disabled

जानबूझकर अपंग होना चाहती है ये महिला

Mon, 22 Jul 2013 04:11 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Jul 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
white wants operation to be permanently disabled

क्या कोई जानबूझकर अपंग की जिंदगी जीना चाहेगा? आप सोच सकते हैं कि ये कैसा बेतुका सवाल है लेकिन इस महिला को देखकर आप भी चौंक उठेंगे।

विज्ञापन


च्लिओ जेनिंग्स वाइट चाहती हैं कि वो जिंदगीभर के लिए अपंग हो जाए। 58 साल की वाइट उटाह में रहती हैं और रसायन विज्ञान में पीएचडी भी कर चुकी हैं। इतना सब कुछ होने के बावजूद वो चाहती हैं कि वो जिंदगीभर के अपाहिज हो जाएं।

दरअसल वाइट बॉडी इंटीग्रिटी आइडेंटीटी डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। यह एक मानसिक बीमारी है, जिसमें पीड़ित अपने ही शरीर के किसी हिस्से को नापसंद करने लगता है और उससे निजात पाने की कोशिश करने लगता है।
विज्ञापन


वाइट अक्सर व्हील चेयर पर बैठती हैं और उन्हें ये अजीब भी नहीं लगता। वाइट कहती हैं कि उन्हें व्हील चेयर पर बैठना अच्छा लगता है और उन्हें ये काफी सामान्य लगता है। लेकिन ये सब आज से नहीं है। चार साल की उम्र में ही उन्हें अपने पैर बेकार लगने लगे थे। इतना ही नहीं उन्हें उन बच्चों को देखकर जलन भी होती थी जिनके पैर नहीं होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, इसके लिए वाइट खुद भी कई बार कोशिश भी कर चुकी हैं। नौ साल की उम्र में उन्होंने जानबूझकर अपना एक्सीडेंट कराना चाहा था लेकिन वो कामयाब नहीं हो सकीं।


अब वो अपनी सर्जरी कराकर हमेशा के लिए अपंग होना चाहती हैं। हालांकि इसका खर्च बहुत अधिक है लेकिन वो चाहती है कि उनके पैर काम करना बंद कर दें, उनके लिए ये स्थिति पैर होने के कहीं ज्यादा बेहतर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed