{"_id":"9116f97c-bbba-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"what-cavemen-really-talked-about","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंकिए मत, अंग्रेजी में बतियाते थे आदिमानव","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
चौंकिए मत, अंग्रेजी में बतियाते थे आदिमानव
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 13 May 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
अब तक आपने यही सुना होगा कि आदिमानव इशारे में बाते करते थे। लेकिन अब पता चला है कि आदिमानव अंग्रेजी में धड़ल्ले से से बतियाते थे। यही नहीं आदिमानव मदर, फादर, वी, फायर जैसे शब्दों का प्रयोग करते थे। यानी कि अंग्रेजी हमारे अनुमान से भी ज्यादा पुरानी है।
विज्ञापन
मेट्रो न्यूज वेबसाइट ने यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग में हुए शोध के हवाले से आदिमानवों के लिए यह बात कही है। यूएस साइंटफिक जनरल में छपे इस शोध के मुताबिक आदिमानव विचारों के आदान-प्रदान के लिए शब्दों का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि पंद्रह हजार साल पूर्व दक्षिणी यूरोप और मध्य एशिया में रहने वाले हमारे पूर्वज आई, दो, यू, हू, वी और नॉट जैसे शब्दों का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
इसके अलावा मदर, बार्क, फायर, एशेज, स्पिट और वार्म भी उनके शब्दकोश के महत्वपूर्ण शब्द थे।
यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मार्क पगेल ने बताया कि यह शोध एक लंबी प्रक्रिया का परिणाम है। ये आधुनिक समाज के उच्चारण के तरीके और ध्वनि की वेबलेंथ के आधार पर तय किया गया है।
इन शब्दों को जोड़कर शोधकर्ताओं ने एक वर्ड ट्री भी तैयार किया है। शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि वे कुछ इस तरह बातें करते होगे जैसे, 'मां, वो जल रही टहनी राख थूक रही है।' जिसे आज हम कुछ इस तरह बालेंगे कि 'टहनी जलकर राख हो गई है।'