फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   whale survives with the help of family

परिवार के भरोसे जिंदा है ये खूंखार अपाहिज व्हेल

Mon, 20 May 2013 01:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 20 May 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
whale survives with the help of family

कहते हैं जब सब साथ छोड़ देते हैं तो परिवार हर मुसीबत और परेशानी में साथ खड़ा रहता है। इंसानी संदर्भ में ये बात आपने कई बार सुनी होगी लेकिन पहली बार एक समुद्री जीव से जुड़ा ऐसा ही मामला सामने आया है।

विज्ञापन


इस खूंखार व्हेल के दो पंख नहीं हैं लेकिन व्हेल के परिवार ने उसका साथ नहीं छोड़ा। परिवार के बाकी सदस्य अपने लिए खाना खोजने के अलावा इस व्हेल के लिए भी खाना खोजते हैं।
विज्ञापन


आमतौर पर वन्य जीवन में अपाहिज हो चुके जानवर को उसका गुट छोड़कर आगे बढ़ जाता है। लेकिन समुद्री जीवों में लगाव और भावुकता के उदाहरण देखने को मिलते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हेल की पीठ और दांई ओर की पेक्टोरल फिन गायब है। इस वजह से वो शिकार करने में अक्षम है। बजाय इसके कि वो भूख के मारे मर जाए उसके घरवालों ने उसे पूरा सहारा दिया। परिवार के बाकी सदस्य इस व्हेल के साथ अपना खाना बांटकर खाते हैं।


समुद्र के अंदर तस्वीरें खींचने वाले फोटोग्राफर रेनर स्कीम्फ ने इस व्हेल की बहुत सी तस्वीरें खींची हैं। आमतौर पर परिवार के कुछ सदस्य हर समय इस व्हेल के इर्द-गिर्द मौजूद रहकर इसकी हिफाजत करते रहते हैं।

स्कीम्फ के अनुसार इस खूंखार जानवर को इस तरह देख कर स्पष्ट होता है कि इनका भी अपना एक सामाजिक जीवन है। जहां ये अपने सुख-दुख एक-दूसरे से बांटते हैं।

स्टंपी नाम की इस किलर व्हेल को इससे पहले क्वींसलैंड में साल 2008 में देखा गया था और इस बार दक्षिण अफ्रीका में।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed